Bharat

कोरोना टीकाकरण : 1 अप्रैल से 45 से अधिक उम्र के सभी लोगों को लगेगी वैक्सीन, ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली। भारत में कोरोना का टीका लगाने का तीसरा चरण 1 अप्रैल से शुरू हो रहा है। इसमें 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगेगी। सरकार ने इसके लिए 1 जनवरी 1977 कट-ऑफ डेट तय की है, यानी 1 जनवरी 1977 से पहले जन्म लेने वाले सभी लोग कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे। इससे पहले 1 मार्च से शुरू हुए दूसरे फेज में 45 वर्ष से ज्यादा उम्र वालों के लिए कोमॉर्बिडिटी का क्लॉज था। 20 गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 45 से 59 वर्ष के लोगों को वरिष्ठ नागरिकों के साथ वैक्सीनेशन प्रोग्राम में शामिल किया गया था।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक में पेश किए गए आंतरिक सर्वे के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस की वजह से 30 मार्च की सुबह तक 1.62 लाख मौतें हुई हैं। इनमें से 90 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में उम्र 45 वर्ष से ज्यादा रही है। इसी वजह से 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को हाई रिस्क ग्रुप में रखा है और 1 अप्रैल से सभी को वैक्सीनेट करने की योजना बनाई गई है। पिछले कुछ दिनों से भारत कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। हर दिन नए केस बढ़ते जा रहे हैं। 30 मार्च को सुबह 8 बजे तक 24 घंटों में 56,211 नए केस सामने आए। इससे एक्टिव केसलोड भी बढ़कर 5.40 लाख तक पहुंच गया। महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में मिलाकर 79.64 प्रतिशत एक्टिव केसलोड है।

31 मार्च की सुबह तक 6.30 करोड़ वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं। वैक्सीनेशन की शुरुआत 16 जनवरी को स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हुई थी।

कोविड-19 वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन ऐसे कराएं

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को बताया था कि टीकाकरण की एडवांस बुकिंग आरोग्य सेतु एप और cowin.gov.in के माध्यम से की जा सकती है। जो लोग ऐसा नहीं करना चाहते हैं वे दोपहर 3 बजे के बाद अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर ऑनसाइट पंजीकरण कर सकते हैं।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन इस तरह कराया जा सकता है :-

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

10 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago