Bharat

भारत में कहर बरपा रहा कोरोना का वेरिएंट 17 देशों तक पहुंचा : डब्लूएचओ

नई दिल्ली। भारत में संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान कोरोना का जो वेरिएंट कहर बरपा रहा है, वह करीब डेढ़ दर्जन देशों तक पहुंच चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ,WHO) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

डब्लूएचओ ने कहा है कि कोरोना का B.1..617 वेरिएंट, जो सबसे पहले भारत में मिला था, अब 17 देशों में पाया गया है। इस वेरिएंट के सबसे ज्यादा मामले भारत, ब्रिटेन, अमेरिका और सिंगापुर में मिले हैं। इसे डबल म्यूटेशन वाला वेरिएंट भी कहा जा रहा है। यानी ऐसा वेरिएंट जिसमें कोरोना के दो स्ट्रेन मिल गए हों। चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के पीछे इसके अलग-अलग वेरिएंट्स भी हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3 लाख 62 हजार 757 नए केस दर्ज किए गए हैं। कोरोना वायरस ने अभी तक दुनिया में 31 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। भारत में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 2 लाख के पार पहुंच गया है।

डब्लूएचओ ने यह भी कहा कि B.1.617 के साथ ही अन्य वेरिएंट कितनी तेजी से फैलते हैं, ये कितने गंभीर साबित हो सकते हैं और इससे दोबारा संक्रमण का कितना खतरा है…इन सवालों के जवाब जानने के लिए जल्द से जल्द शोध किए जाने की जरूरत है। 

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

10 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago