The Voice of Bareilly since 2010

कोरोना वायरस : स्कूल खोलने के लिए सरकार की ओर से नहीं तय की गई कोई समयसीमा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी फैलने की वजह से देश के करीब-करीब सभी स्कूल बंद हैं। इनको खोलने के लिए सरकार की तरफ से अभी तक कोई समयसीमा तय नहीं की गई है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने ट्वीट कर कहा है कि सरकारी सूत्रों के अनुसार स्कूलों के खोले जाने का फैसला कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति पर ही निर्भर करेगा। अभी तक केवल केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ ने ही स्कूल खोलने का इरादा जताया है।

error: Content is protected !!