Bharat

“आसमान से गिरे खजूर पर अटके” जैसी हो गई इस बॉलीवुड सेलिब्रिटी का हालत

लखनऊ। कोरोना वायरस को लेकर लापरवाही और गैरजिम्मेदाराना व्यवहार की वजह से बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की स्थिति “आसमान से गिरे खजूर पर अटके” जैसी हो गई है। इलाज के बाद उनको भले ही संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएशन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एसजीपीजीआईएमएस) अस्पताल से सोमवार सुबह छुट्टी दे दी गई हो पर अब जहां उन्हें अगले 14 दिनों तक अपने घर में क्वारंटीन रहना पड़ेगा बल्कि राजधानी के तीन थानों की पुलिस भी उनका इंतजार कर रही है। वह देश की पहली बॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं जिन्हें यह घातक संक्रमण हुआ है।

कनिका को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद बीते 20 मार्च को राजधानी के एसजीपीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था। लगातार दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें सोमवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है। घर लौटने के बाद भी कनिका को सतर्कता बरतने को कहा गया है। हालांकि, अभी भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। क्वारंटीन पीरियड खत्म होने के बाद लखनऊ पुलिस उनसे पूछताछ करेगी।

कनिका कपूर के खिलाफ लखनऊ के थाना सरोजिनीनगर में आईपीसी की धारा 188, 269 और 270 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। यह प्राथमिकी लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी। पुलिस कनिका कपूर का बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है। कनिका के खिलाफ दर्ज एफआइआर में सात साल से कम की सजा है। ऐसे में उन्हें फौरन गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। डॉक्टरों ने कनिका को कुछ दिन आराम करने और उन्हें क्वारंटाइन रहने के लिए कहा है। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

कनिका पर दो अन्य एफआईआर हजरतगंज और महानगर थानों में भी दर्ज की गई थीं। उन पर जानबूझकर लोगों की जान खतरे में डालने का आरोप है। इनमें कनिका पर सरकार के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने और जानबूझकर लोगों की जान खतरे में डालने का आरोप है।

मामले पर डीसीपी सेंट्रल दिनेश सिंह ने कहा कि कनिका कपूर को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया है। इसके बाद उनसे पूछताछ की जाएगी।

दरअसल, लंदन से वाया मुंबई लखनऊ आने के बाद कनिका कपूर कई हाईप्रोफाइल पार्टियों में शामिल हुई थीं जिनमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई बड़े नेता और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री शामिल थे। कनिका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया था जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

6 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago