Bharat

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को बुखार और गले में खराश, कल होगा कोरोना टेस्ट

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच यह खबर चिन्तित करने वाली है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुखार और गले में खराश की शिकायत है। इसके बाद उन्होंने स्वयं को घर में ही आइसोलेट कर लिया है। मंगलवार को उनका कोरोना वायरस का टैस्ट किया जाएगा। अरविन्द केजरीवाल को रविवार से ही बुखार की शिकायत है।

अरविंद केजरीवाल को बुखार आने के बाद उनकी सभी बैठकें रद्द कर दी गई हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के एक प्रवक्ता ने कहा, ’मुख्यमंत्री केजरीवाल ने डॉक्टर से बात की है और इसके बाद कल कोरोना वायरस की जांच कराएंगे।’

केजरीवाल ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया था। इसमें उन्होंने दिल्ली की सीमाएं खोलने, अस्पतालों में इलाज समेत कई महत्वपूर्ण ऐलान किए थे। केजरीवाल ने बताया था कि सोमवार से यूपी, हरियाणा से जुड़ी हुईं सभी सीमाओं को खोल दिया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली के लोग ही सिर्फ दिल्ली के अस्पतालों में इलाज करा पाएंगे, वहीं देश के अन्य हिस्सों से आने वाले लोग दिल्ली में केंद्र सरकार के अस्पतालों में इलाज करा सकते हैं।

बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। अभी तक राजधानी में 28936 कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। इसके अलावा 812 लोगों की संक्रमण के चलते जान चली गई है।

दिल्ली में इलाज के लिए कौन से दस्तावेज होंगे जरूरी?

दिल्ली सरकार ने कुछ दस्तावेजों की सूची तैयार की है, जिसके आधार पर आपको दिल्लीवाला मानकर इलाज किया जाएगा। इसमें आधार कार्ड, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड, बैंक पासबुक समेत लगभग वह सभी दस्तावेज शामिल हैं, जो कि बतौर एड्रेस प्रूफ या मतदान के समय मान्य होते है। इसमें बिजली और पानी का बिल भी शामिल है। सभी दस्तावेज दिल्ली के होने चाहिए।

vandna

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

16 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago