The Voice of Bareilly since 2010

Delhi to Agra सिर्फ 100 मिनट में, सुरेश प्रभु ने गतिमान एक्स. को दिखाई हरी झण्डी

Delhi to Agra नई दिल्ली, 5 अप्रैल। देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस को रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने निजामुद्दीन स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर रवान किया। यह ट्रेन निजामुद्दीन एवं आगरा कैंट स्टेशन के बीच नियमित रूप से चलने लगी। आज इस ट्रेन ने यह सफर 100 मिनट में पूरा किया।
जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन आज सुबह दिल्ली से 10.09 बजे रवाना हुई और 11.49 बजे आगरा पहुंची। बताया जा रहा है कि गतिमान एक्सप्रेस अपने पहले सफर पर 165 से 170 किलोमीटर की रफ्तार भरी। इस ट्रेन के जरिये यात्रा में दोनों तरफ से एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक मात्र 100 मिनट का समय लगेगा।

ताज के शहर का दीदार करने जाने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने वाली यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी और 100 मिनट में 200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। ट्रेन के डिब्बों में हॉटस्पॉट उपकरण लगाए गए हैं जिससे यात्री अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप पर सीधे इन सुविधाओं का निशुल्क लाभ उठा सकते हैं। अगर यात्रियों को कोई एप डाउनलोड करना होगा तो वे भी इसका निशुल्क सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इस दौरान उन्हें सीमित अवधि के विज्ञापन भी दिखाए जाएंगे। 12050 निजामुद्दीन-आगरा-निजामुद्दीन गतिमान एक्सप्रेस दोनों ओर से सप्ताह में छह दिन चलेगी, केवल शुक्रवार को नहीं चलेगी।

ajmera institute of media studies, bareillyये ट्रेन निजामुद्दीन से यह सुबह 8रू10 बजे रवाना होगी और 9रू50 बजे आगरा पहुंचेगी। लौटते समय यह आगरा से शाम 5रू50 बजे चलेगी और 7रू30 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। ट्रेन में दो एक्जिक्यूटिव वातानुकूलित चेयर कार और आठ सामान्य एसी चेयर कार होंगी। इसका किराया 690 रुपये तय किया गया है। एक्जिक्यूटिव श्रेणी के लिए यह किराया 1365 रुपये होगा। दिल्ली से आगरा जाने वाली भारत की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस के यात्रियों को न केवल उनकी सीटों पर ट्रेन होस्टेस की सेवाएं और गुलाब के फूल दिये जाएंगे बल्कि उन्हें फिल्मों, समाचार और कार्टून जैसी मल्टीमीडिया सामग्री की भी निशुल्क सेवा मिलेगी।

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम पहली सेमी-हाईस्पीड ट्रेन में यात्रियों को सर्वश्रेष्ठ सेवा प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं। यात्रियों को जहां गुणवत्तापरक खानपान कई विकल्पों के साथ परोसा जाएगा, वहीं उन्हें उनकी सीटों पर ही मल्टीमीडिया मनोरंजन की मुफ्त सुविधा भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि ट्रेन के डिब्बों में हॉटस्पॉट उपकरण लगाये गये हैं जिससे यात्री अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप पर सीधे इन सुविधाओं का निशुल्क लाभ उठा सकते हैं। अधिकारी ने कहा कि यात्रियों को एप डाउनलोड करना होगा और वे निशुल्क सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इस दौरान उन्हें सीमित अवधि के विज्ञापन भी दिखाए जाएंगे। अधिकारी के अनुसार यात्रियों के लिए मल्टीमीडिया मनोरंजन की सुविधा का लाभ रेलवे को भी मिलेगा और सेवा प्रदाता विज्ञापन दिखाने के लिए करीब 7.5 लाख रुपये देंगे।

https://twitter-com/RailMinIndia/status/717166168880979968/photo/1\ref_src¾twsrc%5Etfw

error: Content is protected !!