The Voice of Bareilly since 2010

प्रधानमंत्री के खिलाफ विवादित ट्वीट, टीवी अभिनेता सुशांत सिंह समेत 250 ट्विटर अकाउंट सस्पेंड

नई दिल्‍ली। तीन नए किसान कानूनों के विरोध में आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित ट्वीट करने पर सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। आईटी मंत्रालय ने ट्विटर को 250 ट्विटर अकाउंट सस्‍पेंड करने का निर्देश दिया है जिसके बाद इन सभी अकाउंट को तुरंत प्रभाव से निलंबित (suspended) कर दिया गया है।

#ModiPlanningFarmerGenocide हैशटैग ट्विटर पर शनिवार से लीड कर रहा था। इनमें से कई ट्वीट/ट्विटर अकाउंट विदेश से चल रहे थे। निलंबित होने वाले कई अकाउंट/ट्वीट किसान यूनियन और किसान नेताओं से संबंधित भी हैं। गृह मंत्रालय के निर्देश पर आईटी मंत्रालय ने ट्विटर को कार्रवाई का निर्देश दिया।

कारवां मैगजीन और टेलीविजन अभिनेता सुशांत सिंह के ट्विटर हैंडल को होल्ड किया गया है। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने इससे पहले झूठी खबरें फैलाने के आरोप में कारवां मैगजीन के खिलाफ मामला दर्ज किया था जबकि सुशांत सिंह लगातार किसानों के समर्थन में ट्वीट कर रहे थे और कई गलत जानकारियां भी फैला रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक कानून व्‍यवस्‍था की स्थिति को देखते हुए सरकार ने ये फैसला किया है।

error: Content is protected !!