The Voice of Bareilly since 2010

दिल्ली एनसीआर में भूकंप के हल्के झटके , कोई नुकसान नहीं

earthquake-jolts-Delhiनयी दिल्ली। देेश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को तड़के  कम तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई है।

एनसीएस के अनुसार भूकंप का केंद्र दिल्ली एनसीआर था और इसकी गहराई पांच किलोमीटर मापी गई। दिल्ली और उसके पास के इलाकों में शनिवार तड़के करीब पौने दो बजे ये झटके महसूस किए गए। किसी तरह के जानोमाल के नुकसान की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है।

error: Content is protected !!