Bharat

दिग्‍गज गायक एसपी बाला सुब्रमण्‍यम का कोरोना वायरस संक्रमण से निधन

नई दिल्ली। (SP Balasubrahmanyam Death) बॉलिवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों के दिग्‍गज गायक एसपी बाला सुब्रमण्यम का शुक्रवार दोपहर 1 बजकर 4 मिनट पर निधन हो गया है। वह बीते महीने कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। जिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था वहां से गुरुवार को स्टेटमेंट जारी किया गया था कि उनकी हालत काफी नाजुक है। मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया है। बीते 5 अगस्त को उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर आई थी। उन्होंने एक वीडियो के जरिए बताया था कि उनको खास लक्षण नहीं हैं।

बाला सुब्रमण्यम को सलमान खान की आवाज के रूप में भी जाना जाता था। उन्होंने सलमान के कई हिट गाने गाए हैं। गुरुवार को उनकी हालत गंभीर होने की खबर के बाद सलमान खान ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की थी। सलमान ने ट्वीट किया था, “बाला सुब्रमण्यम सर, आप जल्द ठीक हों इसके लिए दिल की गहराइयों से पूरी ताकत और दुआएं देता हूं। आपने जो भी गाना मेरे लिए गाया उसे खास बनाने के लिए धन्यवाद। आपका दिल दीवाना हीरो प्रेम, लव यू सर।”

एसपी बाला सुब्रमण्यम जब कोरोना से संक्रमित हुए थे तो उन्होंने एक वीडियो जारी किया था। इसमें बताया था कि उन्हें खास दिक्कत नहीं है लेकिन परिवार के कहने पर भर्ती हो रहे हैं। उन्होंने फैन्स से कहा था कि चिंता न करें वह जल्द ठीक होकर लौटेंगे। इसके बाद उनकी हालात लगातार बिगड़ती गई। वहीं 14 सितंबर को उनके बेटे की तरफ से अपडेट था कि उनकी हालत में सुधार है।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago