Bharat

Farmers Protest Voilence : दिल्ली हिंसा पर कार्रवाई शुरू, 22 मुकदमे दर्ज, 200 उपद्रवी हिरासत लिये गए

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को ट्रैक्टर मार्च (परेड) की आड़ में राष्ट्रीय राजधानी में हुई हिंसा के मामले में अब तक 22 एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस की तरफ से कई किसान नेताओं के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। उपद्रवियों पर हिंसा, पुलिसकर्मियों पर हमला करने और सार्वजिनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। माना जा रहा है कि पुलिस किसान नेताओं के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी में है। यह खबर पोस्ट किए जाने तक इस मामले में करीब 200 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका था।

गौरतलब है कि मंगलवार को हजारों की संख्या में किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली थी लेकिन कुछ ही देर में राजधानी की सड़कों पर अराजकता फैल गई। दिल्ली के आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने राजधानी में हुई हिंसा की स्थिति पर चर्चा करने के लिए बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

300 से अधिक पुलिसकर्मी घायल

अराजकता के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई जगह पुलिस के बैरिकेड्स को तोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ झड़प की, वाहनों में तोड़फोड़ की और लालकिले पर राष्ट्रध्वज क् ठीक नीचे एक धार्मिक ध्वज लगा दिया था। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के संबंध में अभी तक 22 एफआईआर दर्ज की हैं। इस हिंसा में 300 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

एक हजार से अधिक ट्विटर हैंडल की पहचान

सू्त्रों के हवाले से खबर है कि साइबर सेल ने एक हजार से अधिक ऐसे ट्विटर हैंडल की पहचान की जिन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मंगलवार को हुई शर्मनाक घटना में अहम भूमिका निभाई। इनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं जिनमें किसान नेता, स्वयं को सामाजिक कार्यकर्ता बताने वाले लोग भी शामिल हैं।

vandna

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

46 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

15 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

17 hours ago