The Voice of Bareilly since 2010

एनडीए परीक्षा 2020 की अंतिम मेरिट लिस्ट जारी, देहरादून के आदित्य ने किया टॉप

नई दिल्ली। राष्ट्रीय रक्षा एकेडमी (National Defense Academy, NDA) प्रवेश परीक्षा 2020 की अंतिम मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें देशभर से कुल 478 विद्यार्थियों को सफलता मिली है। देहरादून के आदित्य सिंह ने इस प्रवेश परीक्ष में पहला स्थान प्राप्त किया है। सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद अब महिलाएं को भी एनडीए में शामिल होने का मौका मिलेगा।

 14 नवंबर को होनी है प्रवेश परीक्षा

एनडीए में भर्ती के लिए यूपीएससी द्वारा साल में 2 बार परीक्षा का आयोजन किया जाता है। 2021 में दूसरी बार एनडीए के आयोजन के लिए यूपीएससी ने 9 जून को अधिसूचना जारी की थी और इसके लिए 29 जून तक आवेदन मांगे गए थे। यूपीएससी के नए नोटिफिकेशन के मुताबिक एनडीए  में भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन अब 14 नवंबर 2021 को किया जाना है। पहले इस परीक्षा का आयोजन 5 सितंबर को होना था।

error: Content is protected !!