The Voice of Bareilly since 2010

भारत में “अफ्रीकी स्वाइन फ्लू” का पहला मामला आया सामने, असोम सरकार ने की पुष्टि

गुवाहाटी। कोरोना वायरस (COVID-19)  महामारी से जूझ रहे देश में “अफ्रीकी स्वाइन फ्लू” का पहला मामला सामने आने से सरकारी एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। असोम सरकार ने इसकी पुष्टि की है कि राज्य में एक व्यक्ति में इस बीमारी की पुष्टि हुई है।इस नई बीमारी के चलते लोगों में घबराहट है और राज्य के 306 गांवों में 2,500 से ज्यादा सूअर मारे जा चुके हैं।

असोम के पशुपालन एवं पशु चिकित्सा मंत्री अतुल बोरा ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआईएचएसएडी) भोपाल ने पुष्टि की है कि यह “अफ्रीकी स्वाइन फ्लू” (एएसएफ) है। केंद्र सरकार ने हमें बताया है कि यह देश में इस बीमारी का पहला मामला है।” उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र से मंजूरी होने के बाद भी तुरंत सूअरों को मारने की बजाय इस घातक संक्रामक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए कोई अन्य रास्ता अपनाएगी।

बोरा ने बताया कि इस बीमारी का COVID-19 से कोई लेना-देना नहीं है. विभाग द्वारा 2019 में कराई गई गणना के अनुसार राज्य में सुअरों की कुल संख्या करीब 21 लाख थी जो अब बढ़कर करीब 30 लाख हो गई है।

error: Content is protected !!