Bharat

दिल्ली में मुठभेड़ के बाद पांच आतंकवादी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को एक मुठभेड़ के बाद पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्चार आतंकवाद  इस्लामिक और खालिस्तानी संगठन से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं और पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर मूल के हैं। उनका ताल्लुक नार्को टेरेरिज्म (Narcoterrorism) से है। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार 2 आतंकवादी  पंजाब के हैं और राज्य के एक सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल थे। इस हत्याकांड को टारगेट किलिंग के तहत अंजाम दिया गया था।

गिरफ्तार लोगों में पंजाब में शौर्य चक्र अवार्डी बलविंदर सिंह संधु की हत्या का मेन शूटर भी शामिल है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मेन शूटर गुरजीत सिंह और सुखदीप सिंह को विदेशी हैंडलर निर्देश दे रहे थे। जम्मू-कश्मीर मूल के गिरफ्तार आतंकियों को भी सीमा पार से निर्देश मिल रहे थे।

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया, “दिल्ली के शकरपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो पंजाब और तीन कश्मीर के हैं। उनके पास से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।” पकड़े गए आतंकवादियों के नाम शब्बीर अहमद, अयूब पठान, रियाज़ राथर, गुरजीत सिंह और सुखदीप सिंह बताए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि नार्को टेरेरिज्म के लिए आईएसआई द्वारा इस ग्रुप का समर्थन किया जा रहा था। आतंकी संगठन के नाम की पुष्टि होना अभी बाकी है।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

10 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

10 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

10 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

12 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

12 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

12 hours ago