The Voice of Bareilly since 2010

जम्मू-कश्मीर के डोडा में लश्कर-ए-तैयबा के पांच आतंकवादी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार को सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डोडा में लश्कर-ए-तैयबा के एक मॉड्यूल को बेनकाब करते हुए पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं।
इससे पहले आज दक्षिण कश्मीर के पुलवामा क्षेत्र में त्राल कस्बे के एक गांव में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी कर दी जिसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी की गई और एक खोज अभियान शुरू किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल त्राल के सीर गांव में गश्त कर रहे थे तभी अज्ञात आतंकवादियों ने उनपर गोलियां चला दी जिस के बाद संक्षिप्त मुठभेड़ हुई। उन्होंने कहा कि किसी के हताहत होने की तुरंत खबर नहीं मिली है।

error: Content is protected !!