अलविदा चांदनी!… पंचतत्व में विलीन में हो गयी श्रीदेवी, राजकीय सम्मान के साथ हुई अत्येष्टि

नयी दिल्ली। बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन हो गयीं। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले वेस्ट में स्थित विले पार्ले सेवा समाज श्मशान भूमि पर किया गया। श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने उनके पार्थिव शरीर को मुखग्नि दी। इससे पूर्व श्रीदेवी की शवयात्रा को राजकीय सम्मान के साथ उनके निवास से श्मशान भूमि तक लाया गया। जहां मुम्बई पुलिस ने की एक टुकड़ी ने उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया। श्रीदेवी को बेहतरीन अदाकारी के लिए भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया था। इसलिएश्रीदेवी का शव राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में लपेटकर लाया गया था।

श्मशान भूमि पर ये रहे उपस्थित

इस दौरान जावेद अख्तर, अमिताभ बच्चन, शबाना आजमी, शाहरुख खान, प्रसून जोशी, अनुपम खेर, गुलजार, महेश भूपति, लारा दत्ता, अनिल अंबानी, अनुपम खेर और अर्जुन रामपाल, विद्या बालन, सिद्धार्थ रॉय कपूर, फरहान अख्तर, दीया मिर्जा, रणधीर और राजीव कपूर सहित कई बॉलीवुड सितारों ने श्मशान घाट पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इससे पहले बीती सोमवार रात 10.30 बजे श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई स्थित उनके घर पहुंचा, जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। यहां सलमान खान, शाहरुख खान, अजय देवगन, पूनम ढिल्‍लन, राजपाल यादव, राज्‍यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा समेत कई हस्तियों ने उनके अंतिम दर्शन किये। उनका घर मुंबई के लोखंडवाला में ग्रीन एकर्स है और उनके पार्थिव शरीर को यहीं लाया गया था। एयरपोर्ट पर पार्थिव शरीर को लेने के लिए अनिल कपूर पहुंचे थे। उनके साथ अमर सिंह और अनिल अंबानी भी दिखे।

श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को शवयात्रा के लिए दुल्हन की तरह सजी हुई हैं। लाल बनारसी साड़ी में सजी श्रीदेवी के माथे पर बड़ी बंदी, होंठों पर लिपिस्टिक और गले में हार है। पार्थिव शरीर के पास सफेद फूल पड़े थे। लग रहा था मानो अभी बोल उठेंगी श्रीदेवी। तस्वीरों से साफ है कि श्रीदेवी अपने आखिरी सफर भी वही जलवा दिखा जिस नज़ाकत के साथ उन्होंने बीते पांच दशक तक बॉलीवुड से लेकर तेलुगू, तमिल और कन्नड़ सिनेमा को अपना योगदान दिया।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

38 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

15 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

17 hours ago