The Voice of Bareilly since 2010

TikTok को गूगल ने भारत में किया ब्लॉक

नई दिल्ली। चाइनीज वीडियो एप टिक टॉक (TikTok) ऐप को गूगल ने भारत में ब्लॉक कर दिया है। यानी अब कोई भी गूगल प्लेस्टोर से TikTok ऐप डाउनलोड नहीं कर पाएगा। मद्रास हाईकोर्ट ने अश्लील सामग्री तक पहुंच होने की चिंताओं के चलते केंद्र सरकार को इस एप पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था।

चीन की कंपनी बाइटडांस के बनाए ऐप में यूजर्स अपने छोटे-छोटे वीडियो बनाने के साथ उन्हें शेयर भी कर सकते है। भारत में भी यह काफी लोकप्रिय हो गया है। ऐप के जरिए बॉलीवुड के डायलॉग, जोक्स, गानों पर यूजर्स वीडियो बनाते हैं। वे इसमें लिप-सिंक से लेकर लोकप्रिय गानों और म्यूजिक पर डांस भी करते हैं। 

फरवरी में तमिलनाडु के सूचना तकनीक मंत्री एम. मणिकंदन ने कहा था कि TikTok पर कुछ कंटेंट काफी असहनीय होते हैं।

error: Content is protected !!