डूडल में स्टेडियम के आधे हिस्से को दिखाया गया है, जिसके दोनों किनारों पर लोग बैठे हुए हैं। वहीं भगवे रंग में रंगे बैंड को अद्धवृताकार ट्रैक के भीतरी परिधि से गुजरता हुआ दिखाया गया है। ट्रैक की भीतरी परिधि तिरंगे से सजी हुई है।
इंटरनेट की दिग्गज कंपनी गूगल ने भारत के 68वें गणतंत्र दिवस के मौके पर एक खास डूडल बनाया है। रात 12 बजे के बाद पेश किए गए इस डूडल में भारतीय तिरंगे के केसरिया, सफेद और हरे रंग से सजा एक स्टेडियम दिखाया गया है, जो लोगों से भरा है। डूडल में सफेद रंग की पट्टी पर हरे रंग से GOOGLE लिखा गया है।
1950 में आज ही के दिन भारत सरकार अधिनियम (1935) के स्थान पर हमारा संविधान लागू हुआ था। इस खुशी में राजपथ पर सेना के शक्ति प्रदर्शन और सुंदर झांकियों की प्रस्तुति के द्वारा यह दिन मनाया जाता है।भारतीय गणतंत्र दिवस पर सबसे खास होता है, राजपथ पर होने वाली परेड, भारतीय वायु सेना, थल सेना और जल सेना इस मौके पर अपने करतब दिखाती हैं। ये इस समारोह का खास आकर्षण होता है।
डूडल में स्टेडियम के आधे हिस्से को दिखाया गया है, जिसके दोनों किनारों पर लोग बैठे हुए हैं। वहीं भगवे रंग में रंगे बैंड को अद्धवृताकार ट्रैक के भीतरी परिधि से गुजरता हुआ दिखाया गया है। ट्रैक की भीतरी परिधि तिरंगे से सजी हुई है।
Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…
Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…
Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…
Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…
Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…
Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…