The Voice of Bareilly since 2010

18 साल से कम उम्र के बच्चों में ब्लैक फंगस को लेकर गाइडलाइंस जारी, जानें क्या हैं हिदायतें

नई दिल्ली।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (Director General of Health Services, DGHC) ने बुधवार को 18 साल से कम उम्र के किशोरों और बच्चों में ब्लैक फंगस (Mucormycosis) के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। महानिदेशालय के अनुसार, म्यूकरमाइकोसिस गंभीर फंगस संक्रमण है जो स्टेरॉयड के गलत या अधिक मात्रा में इस्तेमाल, कैंसर, अंग या स्टेम सेल के प्रत्यारोपण, डायबीटिज को उपयुक्त तरीके से नियंत्रित न करने या फिर लंबे समय तक आइसीयू में इलाज की वजह से होता है। महानिदेशालय ने अपनी गाइडलाइन में कहा है, “म्यूकरमाइकोसिस का इलाज शुरू करने के लिए टेस्ट के नतीजों का इंतजार न करें क्योंकि यह एक इमरजेंसी है।”

error: Content is protected !!