Bharat

#HeatwaveAlert : अभी और सताएगी गर्मी, #IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

#HeatwaveAlert : नई दिल्ली। उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। आसमान से आग बरस रही है। पारा चढ़ने के नये रिकार्ड बना रहा है। मंगलवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान हरियाणा के सिरसा में 47.8 डिग्री जबकि दिल्ली के नजफगढ़ में 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के आगरा में 46.6 और मद्य प्रदेश के रतलाम में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों के लिए हीट वेव का रेड अलर्ट (Heat wave red alert) जारी किया है। रेड अलर्ट जिन राज्यों के लिए जारी किया गया है, उनमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश का नाम शामिल है। आईएमडी ने इन स्थानों पर लू से गंभीर लू (Heat wave to severe heat wave) चलने की संभावना व्यक्त की है। इन राज्यों के कई जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो सकता है।

आईएमडी (IMD) ने कहा कि मंगलवार को उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों, राजस्थान के कुछ हिस्सों के साथ-साथ गुजरात और मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भीषण गर्मी की स्थिति देखी गई। मंगलवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान हरियाणा के सिरसा में 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि दिल्ली के नजफगढ़ में 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के आगरा में 46.6 और मद्य प्रदेश के रतलाम में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लू का अलर्ट जारी

उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव (Heatwave to severe heatwave conditions) की स्थिति बनी रहने की संभावना है। अगले पांच दिनों में उत्तरी मध्य प्रदेश और गुजरात में हीटवेव की स्थिति बनने की संभावना है। मध्य भारत के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। अगले 24 घंटों में, उत्तर पश्चिम भारत और महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की उम्मीद है, इसके बाद धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। मौसम विभाग ने कहा है कि गर्मी को देखते हुए बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

केरल में बारिश के आसार

आईएमडी के अनुसार, अगले दो दिनों में दक्षिण-पश्चिम मनसून के लिए दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ हिस्सों, मालदीव के अतिरिक्त क्षेत्रों, कोमोरिन क्षेत्र, बंगाल की दक्षिण खाड़ी और अंडमान समुद्र और निकोबार द्वीप समूह और अंडमान के अधिक क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। 22 से 23 मई तक तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग भारी वर्षा होने की उम्मीद है। 24 मई को लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में और 25 मई को केरल में भी बारिश होने की संभावना है।

इसके अतिरिक्त, 22 से 23 मई तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 24 मई को केरल और माहे में। 22 और 23 मई को केरल में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होगी।

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago