Bharat

उत्तर भारत में हिमालयी हवा ने बढ़ाई गलन, दो दिन तक नहीं मिलेगी राहत

नई दिल्ली। उत्तर भारत एक बार फिर ठंड की गलन से बेहाल है। घने कोहरे के बाद हिमालय से आने वाली सर्द हवा ने दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में गलन बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार को भी गलन कम नहीं होगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार से ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करना शुरू करेगा। इसके परिणामस्वरूप सोमवार तक तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

उत्तर प्रदेश के बरेली, पीलीभात और आसपास को क्षेत्रों में गुरुवार का सवेरा कुछ राहत की उम्मीद लेकर आया लेकिन 9-10 बजते-बजते सर्दी सितम ढाने लगी। पूरे दिन लोगो ठंड से परेशान रहे। शुक्रवार को भी राहत की उम्मीद नहीं है। पंजाब के अमृतसर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। इसके अनुसार पंजाब के लुधियाना में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पटियाला में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। फरीदकोट और गुरदासपुर में क्रमश: 7.6 डिग्री और 7.5 सेल्सियस डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। हालांकि, अमृतसर में रात को कड़ाके की ठंड पड़ी और यहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के हिसार में 7.2 डिग्री, अंबाला में 9.5 डिग्री, रोहतक में 8.2 डिग्री और सिरसा में 7.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इन सभी शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। विभाग ने बताया कि चंड़ीगढ़, अंबाला, हिसार, अमृतसर, करनाल, भिवानी, लुधियाना, पटियाला, फरीदकोट और बठिंडा सहित कई स्थानों पर कोहरे की वजह से दृश्यता का स्तर कम रहा।

कश्मीर घाटी में गुरुवार को भी लोगों को कड़ाके की सर्दी से कुछ खास राहत नहीं मिल पाई क्योंकि कई हिस्सों में तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अभी सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं.

राजस्थान में न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी

राजस्थान में सर्दी के सितम के बीच रात के न्यनूतम तापमान में मामूली बढोतरी हुई है। मौसम विभाग ने जानकारी दी कि विभाग ने राज्य के अनेक इलाकों में अभी कोहरा छाये रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य के अनेक इलाकों में रात के न्यनूतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। बीती मंगलवार रात पिलानी में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यनूतम तापमान जैसलमेर में 6.4 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 6.4 डिग्री सेल्सियस, सीकर, गंगानगर में 6.5 डिग्री सेल्सियस व फलौदी में 7.4 डिग्री दर्ज सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में गंगानगर में अधिकतम तापमान भी 12.4 डिग्री रहा जो सबसे कम है. यूपी और बिहार की बात करें तो वहां घना कोहरा छाया रहेगा. हालांकि गलन वाली हवाएं भी चल सकती है। धूप खिलने से राहत की कुछ उम्मीद की जा सकती है, लेकिन वह भी फौरी राहत ही होगी।

गुरुवार को कुछ प्रमुख शहरों का आईएमडी  द्वारा रिकॉर्ड की किया तापमान

मुंबई-20.6°
बेंगलुरु-17.8°
चेन्नई- 24°
दिल्ली-10°
हैदराबाद-19.6°
कोलकाता- 16.6°

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago