शनि शिंगणापुर मंदिर में ऐतिहासिक बदलाव, 53 साल बाद महिला बनी अध्‍यक्ष

मुम्बई, 12 जनवरी। शनि शिंगनापुर मंदिर ट्रस्ट में बीते दिनों ऐतिहासिक बदलाव हुआ है। 40 वर्षीय गृहिणी अनिता शेटये को अहमदनगर जिले में शनि शिंगनापुर मंदिर ट्रस्ट की पहली महिला अध्यक्ष चुना गया है। कुछ दिन पहले ही अनीता शेट्टे और वैशाली लांडे मंदिर ट्रस्ट की सदस्य चुनी गई हैं। यह मंदिर हाल में एक महिला की ओर से वहां पूजा कर मंदिर की परम्परा को तोड़ने के कारण चर्चा में था। अध्यक्ष चुने जाने के तुरंत बाद शेटये ने संवाददाताओं से कहा कि वह उस परम्परा को जारी रखेगी और चौथारा (मंदिर प्लेटफॉर्म) पर महिलाओं को जाने की अनुमति देने की कोई योजना नहीं है।

इस मंदिर में शनि भगवान की मूर्ति पर महिलाओं को तेल चढ़ाने की अनुमति नहीं है। पांच सौ वर्ष पुराने मंदिर के इतिहास में शेटये पहली महिला हैं जो मंदिर ट्रस्ट की प्रमुख बनी हैं और वह पांच वर्षों तक इस पद पर रहेंगी। अन्य 11 न्यासियों में भी एक महिला हैं जिनका नाम वैशाली लांदे है। पुणे की चार महिलाओं ने चार सौ महिलाओं को एकजुट कर मंदिर परिसर में धावा बोलने और वर्षों पुरानी परंपरा को तोड़ने का निर्णय किया है और इन्‍हीं विवादों के बीच शेटये की नियुक्ति हुई है।

पिछले वर्ष एक महिला श्रद्धालु ने मंदिर परिसर के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर पूजा की थी जिसके बाद ग्रामीणों ने कथित तौर पर शुद्धिकरण अनुष्ठान किया था जिसको लेकर यह मंदिर सुखिर्यों में रहा।

एजेंसी
bareillylive

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

15 hours ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

15 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

20 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

1 day ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

1 day ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

1 day ago