The Voice of Bareilly since 2010

HISTORY OF 14 JULY:नासा का न्यू हॉरिजन बना प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान

The first space shuttle ON Pluto ,NASA's New Horizon,

14 जुलाई का इतिहास |इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 14 जुलाई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 14

  • फिलिप II की मृत्यु के बाद उनके बेटे लुइस VIII फ्रांस के राजा 1223 में बने।
  • बेलग्रेड के युद्ध में हंगरी ने 1456 में ऑटोमन को पराजित किया।
  • फ्रांस एवं पुर्तागल ने 1536 में स्पेन के खिलाफ लियोंस के नौसैनिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • मुगल बादशाह शाहजहां ने 1636 में औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया।
  • फ़्रांसिसी क्रांति की शुरुआत 1789 में हुई।
  • अमेरिकी कांग्रेस ने 1798 में ‘राजद्रोह एक्ट’ को मंजूरी दी। इसके बाद सरकार के खिलाफ गलत या भ्रम फैलाने वाली बात लिखना, छापना या बोलना अपराध बन गया।
  • कृत्रिम तौर पर (मशीन द्वारा) जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन 1850 में हुआ।
  • न्यूजीलैंड में पहले आम चुनाव 1853 में हुए।
  • कॉट लिंग नामक अमरीकी व्यक्ति ने 1861 में मशीनगन बनाई।
  • अमेरिका के मोन्टाना प्रांत की राजधानी हेलेना में 1864 को सोने की खोज।
  • यूरोपीय गुट ने 1900 को चीन में बॉक्सर विद्रोहियों के कब्जे से तिएन्तसिन को वापस लिया।
  • पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिजाइन का पेटेंट रॉबर्ट एच गोगार्ड ने 1914 में हासिल किया।
  • हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान 1927 में शुरू हुई।
  • जर्मनी में नाजी पार्टी को छोड़ शेष सभी को गैरकानूनी घोषित किया गया और दमनकारी नीति की शुरूआत 1933 में हुई।
  • द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने 1940 में स्वेज पर बमबारी किया।
  • CBS चैनल पर घुड़दौड़ के रूप में किसी खेल कार्यक्रम का पहली बार रंगीन प्रसारण 1951 में किया गया।
  • इराक़ में जनरल अब्दुल करीम के विद्रोह के बाद राजशाही व्यवस्था का अंत और प्रजातंत्र की स्थापना 1958 में हुई।
  • मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने 1965 में किसी दूसरे ग्रह की पहली क्लोज अप तस्वीरें खींची।
  • जयपुर में 1969 को मालगाड़ी और पसेंजर ट्रेन की टक्कर में 85 लोगों की मौत।
  • अमेरिका के वित्त मंत्रालय और फेडरल रिजर्व सिस्टम ने 1969 में 500, 1,000, 5,000 और 10,000 डॉलर के नोटों का इस्तेमाल बहुत कम होने के कारण तुंरत प्रभाव से रोकने की घोषणा की।
  • तत्कालीन सोवियत संघ ने 1972 में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने 1976 में जिमी कार्टर को राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया।
  • अमेरिका ने 1979 में अपना नाभिकीय टेस्ट किया।
  • ताइवान में 37 वर्षों के सैनिक शासन का अंत 1987 में हुआ।
  • सं.रा. अमेरिका ने 1996 में पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने प्रारम्भ किये।
    मेकरी मोरीटा पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री 1999 को नियुक्त।
  • रूस की येलेना इसिनबायेवा ने 2003 में महिला पोल वाल्ट में नया विश्व रिकार्ड बनाया।
  • फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री सलम फ़याद ने 2007 में अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • मिस्र की सरकार ने 2014 में इजरायल और गाजा के बीच जारी हिंसा को समाप्त करने के लिए संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा।
  • इंग्लैंड के चर्च ने 2014 में महिलाओं को भी बिशप बनाने के पक्ष में वोट किया।
  • नासा का न्यू हॉरिजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान 2015 में बना।
  • 14 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – Born on 14 July
  • सिखों के आठवें गुरु, गुरु हर किशन का जन्म 1656 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल गणेश आगरकर का जन्म 1856 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध राष्ट्र भक्त, स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार देशबंधु गुप्त का जन्म 1900 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री चन्द्रभानु गुप्त का जन्म 1902 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेताओं में से एक और केरल के प्रथम मुख्यमंत्री ई. एम. एस. नमबूद्रिपद का जन्म 1909 में हुआ था।
  • नौवीं लोकसभा के सदस्य के. कालीमुत्तु का जन्म 1942 में हुआ था।
  • टेक्नोलॉजी क्षेत्र के दिग्गज और देश के बड़े उद्योगपति शिव नादर का जन्म 1945 में हुआ था।
  • 14 जुलाई को हुए निधन – Died on 14 July
  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक मदन मोहन का निधन 1975 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री लीला चिटनिस का निधन 2003 में हुआ था।
error: Content is protected !!