Bharat

History of 15 July :1916 में शुरू हुई दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग

15 जुलाई का इतिहास |इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 15 जुलाई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

• इंग्लिश चैनल में 1588 को ब्रिटिश नौसेना और स्पेन की नौसेना के मध्य युद्ध छिड़ गया।
• इंग्लैंड के राजा चार्ल्स द्वितीय ने 1662 को लंदन में रॉयल सोसायटी को अधिनियमित किया।
• ‘ला मारसेइलेसी’ को 1795 में फ्रांस का राष्ट्रीय गान घोषित किया गया।
• अमेरिका में 1864 को कैदियों से भरी हुई एक यात्री ट्रेन एक कोयला ट्रेन से टकरा गयी जिससे उसमें सवार 955 में से 65 लोग मारे गये और 109 घायल हो गये।
• अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 1904 को पहला बौद्ध मंदिर बना।
• एमिल क्रेपलिन ने 1910 में एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया।
दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग 1916 में शुरू हुई।
• इटली की संसद ने 1923 में नया संविधान स्वीकार किया।
• बॉम्बे (अब मुम्बई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत 1926 में हुई।
वियना नरसंहार: ऑस्ट्रियाई पुलिस ने 1927 में 89 प्रदर्शनकारियों की हत्या की।
• अमेरिका के 31वें राष्ट्रपति हूवर ने 1932 में अपने वेतन में 15 प्रतिशत कटौती की।
• दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमरीकी सेना ने 1944 में जापान पर व्यापक स्तर पर बमबारी आरम्भ की।
• अमेरिका के राष्ट्रपति हैरी एस टूमैन दूसरे कार्यकाल के लिए 1948 में निर्वाचित हुए।
• प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने 1955 में देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की।
• स्पेन ने 1961 में पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अधिकारों को स्वीकार किया।
• अल्जीरिया अरब लीग का हिस्सा 1962 में बना।
• अमेरिका और तत्कालिन सोवियत संघ के बीच वाणिज्यिक विमान सेवा की शुरुआत 1968 में हुई।
• डेनमार्क ने 1970 में इटली को 2-0 से हराकर पहला महिला विश्व कप फुटबॉल जीता
• भारत के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने 1979 में अपने पद से इस्तीफा दिया।
• अर्मेनियाई चरमपंथियों ने 1983 को फ्रांस के ओरली में बमबारी की, जिससे आठ लोग मारे गए और 54 घायल हो गये।
• पंजाब में सिख समुदाय के अशांत होने के बाद पंजाब को आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र १९८४ को घोषित किया गया।
महिला क्रिकेटर संध्या अग्रवाल ने 1986 में टेस्ट क्रिकेट में 190 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
• अमेरिकी सैनिकों ने 1991 में उत्तरी इराक को छोड़ा।
प्रिंस चार्ल्स और डायना ने 1996 में अपने तलाक के लिए आवेदन किया।
• इटली के मशहूर फैशन डिजाइनर गिएनी वरसाचे की गोली मार कर 1997 में हत्या हुई।
• चीन ने 1999 में न्यूट्रान बम की क्षमता हासिल करने की घोषणा की।
• सिएरा लियोन में 2000 को सैन्य कार्यवाही द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त कराए गए।
• अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख़ को 2002 में पाकिस्तानी अदालत ने मौत की सज़ा सुनाई।
• माओवादियों से वार्ता में नेपाल के प्रधानमंत्री ने 2004 में विदेशी मध्यस्थता स्वीकार की।
• श्रीलंका के सर्वोच्च न्यायालय ने 2005 में सुनामी राहत सामग्री बंटवारे विषयक सरकार-लिट्टे समझौते को निलम्बित किया।
• नेपाल में दोनों प्रमुख वामपंथी दलों के बीच देश के प्रथम राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद पर नियुक्तियाँ तथा नई सरकार के गठन पर 2008 में सहमति बनी।
• भारत ने 2011 में एक ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी द्वारा आधुनिक संचार उपग्रह जीसैट-12 को अंतरिक्ष कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया।
टाटा समूह ने नैनो के बाद 32 हज़ार रुपए में घर देने की घोषणा 2011 में की।
• नेपाल के पारसी में 2012 को हुई बस दुर्घटना में 40 तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी।
मास्को में 2014 को एक ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण उसमें सवार 20 लोग मारे गए और 100 अन्य घायल हो गये।

15 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – Born on 15th July

• आमेर के राजा तथा मुग़ल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति जयसिंह का जन्म 1611 में हुआ।
• एक परिष्कृत शिक्षाविद, ग्रन्थकार और सांख्यिकीविज्ञ अंग्रेज़ अधिकारी विलियम विलसन हन्टर का जन्म 1840 में हुआ था।
• प्रसिद्ध भारतीय जो व्यवसाय से अत्यंत धनी और दानवीर जमशेद जी जीजाभाई का जन्म 1883 में हुआ था।
• आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता पत्तम थानु पिल्लई का जन्म 1885 में हुआ था।
• भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, के कामराज का जन्म 1903 में हुआ था।
• आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का जन्म 1909 में हुआ था।
• महाराष्ट्र काँग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य तथा बम्बई विधानसभा के सदस्य गनपतराव देवजी तापसे का जन्म 1909 में हुआ।
• भारतीय सेना के उच्च अधिकारी, जो भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध (1947-48) में शहीद हुए मोहम्मद उस्मान का जन्म 15 जुलाई 1912 में हुआ था।
• अमेरिकी भौतिक विज्ञानी, नोबेल पुरस्कार विजेता लिओन एम. लेडरमैन का जन्म 1922 में हुआ।
• प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और इन सबके अतिरिक्त रंगमंच के सिद्धांतकार बादल सरकार का जन्म 1925 में हुआ था।
• हिंदी के जाने-माने पत्रकार प्रभाष जोशी का जन्म 1937 में हुआ था।
• आॅस्ट्रेलियाई आॅलराउंडर डेविड हसी का जन्म 1977 में हुआ।


15 जुलाई को हुए निधन – Died on 15th July

• मराठी रंगमंच के महान् नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का निधन 1967 में हुआ था।
• भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ बानो जहाँगीर कोयाजी का निधन 2004 में हुआ था।
• गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान ‘फील्ड्स मेडल’ पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्ज़ाख़ानी का निधन 2017 में हुआ।

vandna

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

18 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago