Bharat

History of 29 July: 1904 में आज ही जन्में भारत रत्न जे.आर.डी. टाटा

29जुलाई का इतिहास |इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 29 जुलाई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

29 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 29

ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना की शादी 1981 में हुई थी।
  • जेम्स VI को 1567 में स्कॉटलैंड का राजा बनाया गया।
  • र्इस्ट इंडिया कंपनी की सहायता के लिये ब्रिटिश सेना की पहली सैन्य टुकड़ी 1748 में भारत पहुंची।
  • यूनाइटेड स्टेट्स और जापान ने 1858 में हैरिस संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • भारत में विज्ञान संगठन की स्थापना 1876 में की गई।
  • न्यूयॉर्क में पहली मोटरसाइकिल रेस का आयोजन 29 जुलाई 1899 में किया गया।
  • मोहन बगान ने 1911 में आर्इएफ शील्ड पहली बार जीता।
  • जर्मनी में एडोल्फ हिटलर नेशनल साेशलिस्ट जर्मन वर्कस पार्टी के नेता 1921 में चुने गये।
  • जापानी सेना ने 1937 में चीन के पेकिंग और टिनट्सीन पर कब्जा किया।
  • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के घटक जापान ने 1941 ईसवी को चीन और भारत पर अधिकार करने के लिए अपने सैनिक इस क्षेत्र के दक्षिणी तट पर उतारे।
  • ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग कार्पोरेशन रेडियो पर 1949 में प्रसारण शुरू हुआ।
  • संयुक्त राष्ट्र ने 1957 में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का गठन किया।
  • मॉस्को ओलंपिक में भारत ने 1980 को हॉकी में स्वर्ण पदक हासिल किया।
  • ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना की शादी 1981 में हुई थी।
  • चीन ने 1996 में लोपनोर में अपना 45वां भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • सं.रा. अमेरिका द्वारा पैमनसेट-9 नामक संचार उपग्रह उक्रेन के राकेट की सहायता से अंतरिक्ष में 2000 को प्रक्षेपित किया गया।
  • सीमा भदौरिया ने 29 जुलाई 2000 को अपने दांतों से 3390 किलोग्राम के विमान को खींचा।
  • श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगाकारा ने 2006 में 624 रनों की भागीदारी का टेस्ट क्रिकेट में विश्व रिकार्ड बनाया।
  • वैज्ञानिकों ने 2007 में एथेंस में प्री हिस्टोरिका पीरियड के हाथी के दांत की खोज की।
  • इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट ने 2008 में सीरिया के साथ चौथे दौर की शान्ति वार्ता के लिए अपने दो प्रतिनिधि तुर्की भेजे।
  • संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने 2010 को 122 देशों के समर्थन से स्वच्छ पानी को मानवाधिकार बनाने का गैरबाध्यकारी प्रस्ताव पारित किया।
  • फ्रांस के कांस के एक होटल से 2013 में 10.3 करोड़ यूरो के हीरे की चोरी।
  • इराक में 29 जुलाई 2013 में एक कार बम हमले में 44 लोगों की मौत हो गई।
  • पाकिस्तान के डेरा इस्माल खान में 29 जुलाई 2013 को तालिबान हमले के बाद 300 कैदी फरार हो गए।

29 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – Born on 29 July

  • आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में से एक जे. आर. डी. टाटा का जन्म 1904 में हुआ।
आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में से एक जे. आर. डी. टाटा का जन्म 1904 में हुआ।

जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा या जे आर डी टाटा भारत के वायुयान उद्योग और अन्य उद्योगों के अग्रणी थे। वे रतनजी दादाभाई टाटा और उनकी फ्रांसीसी पत्नी सुज़ेन्न ब्रीरे के पांच संतानो मे से दूसरे थे। वे दशकों तक टाटा ग्रुप के निर्देशक रहे और इस्पात, इंजीनीयरींग, होटल, वायुयान और अन्य उद्योगो का भारत मे विकास किया। 1932 में उन्होंने टाटा एयरलाइंस शुरू की। भारत के लिए महान इंजीनियरिंग कंपनी खोलने के सपने के साथ उन्होंने 1945 में टेल्को की शूरूवात की जो मूलतः इंजीनियरिंग और लोकोमोटिव के लिए थी। उन्हे वर्ष 1957 मे पद्म विभूषण और 1992 में भारत रत्न से सम्मनित किया गया।

संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव रहे डैग हैमरस्क्जोंल्ड का जन्म 1905 को हुआ था।

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि सी. नारायण रेड्डी का जन्म 1931 को हुआ था।

29 जुलाई को हुए निधन – Died on 29 July

  • नीदरलैण्ड के प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक विन्सेंट वैन गो का निधन 1890 में हुआ।
  • प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का निधन 1891 को हुआ था।
  • भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक अरुणा आसफ़ अली का निधन 1996 को हुआ था।
  • पौलैण्ड के प्रथम सचिव रहे एडवर्ड गिरेक का निधन 2001 को हुआ था।
  • भारतीय सिनेमा के सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का निधन 2003 को हुआ था।
  • जयपुर की महारानी महारानी गायत्री देवी का निधन 2009 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री स्नेहमयी चौधरी का निधन 2017 में हुआ

29 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 29 July

  • विश्व बाघ दिवस
vandna

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

12 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

14 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago