Bharat

इतिहास में 9 जुलाई : देश का पहला स्टॉक एक्सचेंज बम्बई स्टाॅक एक्सचेंज की स्थापना

9 जुलाई का इतिहास |इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 9 जुलाई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

9 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

अमेरिका में पहले प्राकृतिक गैस के कुएं की खोज 1815 में की गई।
दक्षिणी अमेरिकी देश अर्जेटीना ने 1816 में स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
कनाडा के मांट्रियल शहर में 1852 को 1100 निर्माणाधीन स्थल भयानक आग की चपेट में आने से खाक हो गये।
भारत देश का पहला स्टॉक एक्सचेंज बम्बई स्टाॅक एक्सचेंज की स्थापना 1875 में हुई।
पहली विंबल्डन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 1877 में हुआ।
अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल का प्रकाशन 1889 में शुरू हुआ।
डेनियल विलियम्स ने 1893 में पहली बार बिना ऐनिस्थिसिया के ओपन हार्ट सर्जरी की।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी ने 1944 में भारत को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र कराने के लिए आजाद हिंद फ़ौज का नेतृत्व स्वीकार किया था।
भारत की प्रथम पंचवर्षीय योजना (1951-56) की शुरुआत 1951 में हुई।
वन्यजीव बोर्ड की तरफ से 1969 में शेर को देश का राष्ट्रीय पशु चुना गया।
सोवियत संघ ने 1972 में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
ब्रितानी महारानी के प्रतिनिधि के रूप में राजकुमार चार्ल्स ने 1973 में 300 साल पुराने उपनिवेश बहामास में आख़िरी रात बिताई।
माग्रेट थैचर ने 09 जुलाई 1982 में ब्रिटेन की प्रधानमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की शुरूआत की।
लंदन में भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के ऑलराउंडर इयान बॉथम ने अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर 208 रन बनाया। यह मैच ड्रॉ समाप्त हुआ।
दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा भाग लेने की अनुमति 1991 में मिली।
फिजी में 2000 को जार्ज स्पीट तथा सैन्य नेताओं के मध्य समझौता सम्पन्न।
भारत द्वारा पाक सीमा पर दो चौकियां स्थापित करने की घोषणा 2001 में की।
आर्गेनाइजेशन आफ़ अफ़्रीकन यूनिटी का नाम 2002 में बदलकर अफ़्रीकन यूनियन किया गया।
इथोपिया की राजधानी आदिस अबाबा में अफ्रीकी संघ की स्थापना 2002 में हुई।
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति थाबो म्बेकी इसके पहले 2002 में अध्यक्ष बने।
एशियाई विकास बैंक ने 2004 में आतंकवाद से लड़ने हेतु अपने 42 सदस्य देशों के लिए एक कोष बनाया।
साइबेरिया के इरकुर्त्सक हवाई अड्डे के रनवे पर 2006 को शिबिर एयरलाइंस ए 310 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 122 लोगों की मौत।
भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक हिमांशु जैन को ग्लास साइंस के क्षेत्र में ध्यातत्व कार्य हेतु ओट्टो स्कॉट रिसर्च पुरस्कार 2007 में प्रदान किया गया।
ईरान ने 2008 में लम्बी एवं मध्यम दूरी तक प्रहार क्षमता वाले नौ प्रक्षेपास्त्रों का परीक्षण किया।
अफ्रीका का सूडान 2011 में दो हिस्सों में बंट गया। दक्षिणी हिस्सा रिपब्लिक ऑफ साउथ सूडान बना।

9 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – Born on 9 July

सिलाई मशीन के आविष्‍कारक एलायस हाउ का जन्‍म 1819 में हुआ था।
1905 से 1910 ई. तक भारत का वाइसराय तथा गवर्नर-जनरल रहे लॉर्ड मिण्टो द्वितीय का जन्म 1845 में हुआ।
राष्ट्रीय कांग्रेस’ के राजनेता, संसदीय मामलों के मंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल सत्य नारायण सिन्हा का जन्‍म 1900 में हुआ था।
दूसरी लोकसभा के सदस्य मानकभाई अग्रवाल का जन्‍म 1923 में हुआ था।
प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्देशक हिंदी फ़िल्मों में गुरु दत्त के नाम से प्रसिद्द वसंतकुमार शिवशंकर पादुकोण का जन्‍म 1925 में हुआ था।
फ़िल्म निर्माता निर्देशक और पटकथा लेखक के. बालाचंदर का जन्‍म 1930 में हुआ था।
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता संजीव कुमार का जन्म का जन्‍म 1938 में हुआ था।

9 जुलाई को हुए निधन – Died on 9 July

धार्मिक उपदेशक चैतन्य देव का निधन 1533 में हुआ था।
सुप्रसिद्ध शायर शेरी भोपाली का निधन 1991 में हुआ था।

vandna

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago