नई दिल्ली ।बॉलीवुड के जाने-माने गायक सोनू निगम ने अपने एक ट्वीट से सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है।उन्होंने सोमवार सुबह मस्जिद में होने वाली अजान पर एक ट्वीट किया, जिससे नई बहस शुरू हो गई है। मस्जिदों में सुबह ऊंची आवाज में अजान होती है और इसके लिए लाउड स्पीकर भी लगाए जाते हैं।

जाहिर है कि इस आवाज से सभी की नींद खुल जाती है। इसी पर सोनू निगम ने ट्वीट किया है कि अगर वो मुस्ल‍िम नहीं हैं तो मस्जिद की अजान की आवाज से उनको क्यों रोज सुबह उठना पड़ता है। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि कब तक हम लोगों को ऐसी धार्मिक रीतियों को जबरदस्ती ढोना पड़ेगा।

उन्होंने लिखा, ”ऊपरवाला सभी को सलामत रखे। मैं मुसलमान नहीं हूं और सुबह अज़ान की वजह से जागना पड़ता है।भारत में ये जबरन धार्मिकता कब थमेगी।”

https://twitter.com/sonunigam/status/853758848133242880

सोनू के इस ट्वीट ने एक नई बहस खड़ी कर दी है।अपने ट्वीट पर आने वालों के जवाबों के प्रत्युत्तर में सोनू ने लिखा – जब मोहम्मद ने इस्लाम की स्थापना की थी, जब बिजली नहीं थी।फिर एडिसन के आविष्कार के बाद ऐसे चोंचलों की क्या जरूरत है।

https://twitter.com/sonunigam/status/853761583666806784

साथ ही सोनू निगम ने ऐसी बातों को गुंडागर्दी बताया और यह भी लिखा कि वह मंदिर या गुरुद्वारे के भी इस कदम को सपोर्ट नहीं करते कि बिजली का प्रयोग करके वे सुबह-सुबह किसी की नींद खराब करें। उन्होंने कहा, ”मैं ऐसे किसी मंदिर या गुरुद्वारे में यक़ीन नहीं रखता जो लोगों को जगाने के लिए बिजली (लाउडस्पीकर) का इस्तेमाल करते हैं।जो धर्म में यक़ीन नहीं रखते. फिर क्यों? ईमानदारी से बताइए? सच क्या है?”

https://twitter.com/sonunigam/status/853761583666806784

चौथे ट्वीट में उन्होंने लिखा, ”गुंडागर्दी है बस…”

उनके ट्वीट करते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। वो टि्वटर पर #SonuNigam #Azaan ट्रेंड पर करने लगे।कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे हैं और कुछ विरोध।

https://twitter.com/sonunigam/status/853764889671720960

इन ट्वीट्स के बाद सोनू निगम को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है।कई लोगों ने उनके इस ट्वीट को घटिया बताया। वहीं, कुछ ने हिंदू धर्म में इस्तेमाल होने वाले गानों पर आपत्ति उठाई।

error: Content is protected !!