Bharat

आईसीएमआर वैक्सीन पोर्टल लॉन्च, मिलेगी देश में कोरोना वैक्सीन से संबंधित पूरी जानकारी

नई दिल्ली। (ICMR COVID Vaccine Portal) देश के शीर्ष चिकित्सा अनुसंधान निकाय भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने एक वैक्सीन पोर्टल लॉन्च किया है। भारत में कोरोना वायरस की वैक्सीन से जुड़ी सभी जानकारियां इस एक पोर्टल पर उपलब्ध होंगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने जनता के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए कोविद -19 के लिए इस वैक्सीन पोर्टल का सोमवार को उद्घाटन किया। विभिन्न बीमारियों की रोकथान के लिए उपयोग किए जाने वाले सभी टीकों के लिए उपलब्ध डाटा के साथ इस वेब पोर्टल को और मजबूत किया जाएगा।

गौरतलब है कि भारत में फिलहाल तीन कोरोना वैक्सीन पर काम चल रहा है। ये तीनों वैक्सीन ट्रायल के अलग-अलग चरणों में हैं। ये वैक्सीन हैं- भारत बायोटेक-आइसीएमआर की कोवैक्सिन (COVAXINE), जायडल कैडिला की जाइकोव-डी(ZyKov-D) और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रोजेनेका की कोविशील्ड (Covishield)। 

भारत की पहली स्वदेशी कोरोनी वैक्सीन- भारत बायोटेक वैक्सीन (Bharat Biotech Vaccine) को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के सहयोग से विकसित किया जा रहा है। फार्मा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी जायडस कैडिला (Zydus Cadilla) दूसरी वैक्सीन- डीएनए वैक्सीन पर काम कर रही है। भारत में तीसरी वैक्सीन एक रिकॉम्बिनेंट ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी वैक्सीन  है जो सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) द्वारा विकसित की जा रही है। इसे देश के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल (DCGI) की ओर से दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल की मंजूरी मिल चुकी है।  वैज्ञानिक के अनुसार, आईसीएमआर वैक्सीन पोर्टल (ICMR Vaccine Portal) में COVID-19 वैक्सीन, भारत की पहल, आम जनता के लिए अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (जो क्षेत्रीय भाषा में प्रस्तुत किए जाएंगे) जैसे सेक्शन होंगे। वैक्सीन पोर्टल कोरोना वैक्सीन से संबंधित जानकारी को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगा।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago