The Voice of Bareilly since 2010

मारे गये आतंकी के घर जाने पर अलगाववादी यासीन मलिक गिरफ्तार

जेकेएलएफ अध्यक्ष मुहम्मद यासीन मलिक

file photo

श्रीनगर। एनकाउण्टर में मारे गये आतंकी सब्जार भट के परिवार से मिलने के बाद रविवार को अलगाववादी मुहम्मद यासीन मलिक को श्रीनगर से गिरफ्तार कर लिया गया। जेकेएलएफ अध्यक्ष मलिक को सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक वह शनिवार को त्राल के रत्सुना गांव आया था। यहां वह हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी सब्जार भट और फैजान अहमद की मौत के बाद परिजनों से मिलने आया था।

सब्जार व फैजान सैमोह गांव में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए थे। सब्जार ने आठ जुलाई, 2016 को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद संगठन की कमान संभाली थी। सब्जार बट ने अप्रैल, 2015 में पूर्व कमांडर बुरहान वानी के छोटे भाई खालिद मुजफ्फर के मारे जाने के बाद आतंकवाद का दामन थामा था।

सब्जार भट के एनकाउंटर को पुलिस एक बड़ी सफलता मान रही है। 8 जुलाई 2016 में अनंतनाग में बुरहान वानी की मौत के बाद घाटी में हिजबुल मुजाहिदीन का संचालन इसी के हाथो में था। लोगों को भड़काने के लिहाज से यासीन आतंकियों के गांव पहुंचा था लेकिन पुलिस ने श्रीनगर से उसे गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि यासीन मलिक 90 के दशक में मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी के अपहरण की वजह से काफी चर्चा में आ गया था।

एजेंसी

error: Content is protected !!