लंदन में विजय माल्या गिरफ्तार

नई दिल्ली:स्कॉटलैंड यार्ड ने विजय माल्या को आज सुबह 9:30 बजे के क़रीब(भारतीय समयानुसार)गिरफ्तार कर लिया है।उन्हें लंदन कोर्ट में पेश किया जाएगा।भारत के प्रत्यर्पण की मांग पर गिरफ़्तार किया गया है विजय माल्या को। 9 हज़ार करोड़ से ज़्यादा के क़र्जदार है विजय माल्या लंदन कोर्ट में होगी पेशी।भारत की सीबीआई टीम लंदन जायेंगी।लंदन वेस्टमिंस्टर कोर्ट में विजय माल्या की पेशी होगी।2016 से फरार चल रहे शराब कारोबारी को वेस्टमिंस्टर अदालत के आदेश पर स्कॉटलैंड यार्ड की पुलिस ने गिरफ्तार किया।

उनपर भारतीय बैंकों का 9000 करोड़ रुपए का कर्ज है।जानकारी के मुताबिक आगे की कार्रवाई के लिए सीबीआई की एक टीम लंदन जाएगी।माल्या का ब्रिटेन से भारत में प्रत्यर्पण की संभावना अब बढ़ गई है।उन्हें लंदन के वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा।विजय माल्या की गिरफ्तारी वेस्टमिंस्टर कोर्ट के आदेश पर हुई है।भारत सरकार ने 8 फरवरी को विजय माल्या के प्रत्यर्पण के लिए ब्रिटेन की सरकार को अर्जी भेजी थी।जनवरी 2017 में सीबीआई कोर्ट ने पहली बार माल्या के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

माल्या पर सरकारी बैंकों से लिए गए नौ हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के कर्ज की देनदारी है।माल्या ने करीब 8.2 हजार करोड़ रुपए अपनी कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस समेत कई कंपनियों के नाम पर ले रखे थे।बैंकों की शिकायत पर उसके खिलाफ भारत सरकार का प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय जांच ब्यूरो समेत कई एजंसियां जांच कर रही हैं।उसके खिलाफ आर्थिक गबन के कई मामले चल रहे हैं।कुछ मामलों में अदालत के निर्देश पर माल्या की कंपनियों के स्वामित्व वाली परिसंपत्तियां जब्त की गई हैं।बैंकों का कर्ज न चुकाने और देश छोड़कर भाग जाने के कारण माल्या के प्रकरण में सरकारी को खासी शर्मिंदगी उठानी पड़ी है।जब बैंकों ने कर्ज वसूली के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया तो माल्या मार्च 2016 में ब्रिटेन भाग गया था।इससे पहले लंदन में रह रहे भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को प्रत्यर्पित करने की भारत की मांग को ब्रिटेन की सरकार ने शुक्रवार (24 मार्च) को मंजूर कर लिया था।वहां की सरकार ने भारत के अनुरोध को लंदन की वेस्टमिंस्टर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में भेज दिया था।कोर्ट द्वारा वारंट जारी किए जाने के बाद विजय माल्या को प्रत्यर्पित करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

 

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

10 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

10 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

10 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

12 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

12 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

12 hours ago