पहली बैठक में ही प्रियंका ने भाजपा पर बोला हमला, संघ को भी लपेटा

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव का पदभार संभालने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार पार्टी की बैठक में शामिल हुईं।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव का पद संभालने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को पहली बार पार्टी की बैठक में शामिल हुईं। इस दौरान भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को भी लपेटा। कहा- हम संघ की विचारधारा को पराजित करेंगे। भाजपा और संघ की विचारधारा और चिंतन प्रक्रिया को संयुक्‍त रूप से चुनौती दिए जाने की जरूरत है।

कांग्रेस की इस बैठक में प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी अध्‍यक्ष और भाई राहुल गांधी से अलग बैठीं। वह पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के प्रभारी बनाए गए ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के बगल में बैठीं। प्रियंका ने बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर पार्टी महासचिव पदभार संभाला था। उन्हें महासचिव बनाने के साथ ही लोकसभा चुनाव की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।

प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के कक्ष के बगल वाले कमरे में बैठेंगी जहां राहुल बतौर पार्टी उपाध्यक्ष बैठा करते थे। इस कक्ष के निकट ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अहमद पटेल और मोतीलाल वोरा के भी कक्ष हैं।

प्रियंका और राहुल गांधी 11 फरवरी को चार दिवसीय दौरे पर लखनऊ जाने वाले हैं। उनके साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होंगे। प्रियंका गांधी वाड्रा 11 से 14 फरवरी तक लखनऊ में रहेंगी। वह प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर संगठन की स्थिति की समीक्षा करेंगी। पार्टी के कुछ नेताओं के अनुसार राहुल और प्रियंका का प्रयागराज कुंभ मेला में भी जाने का कार्यक्रम है।

gajendra tripathi

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

22 mins ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

53 mins ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

6 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

20 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

20 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

20 hours ago