BJP नेता के घर इनकम Tax का छापा, कालेधन को सफेद करने का आरोप

भोपाल। आयकर विभाग ने भाजपा नेता सुशील वासवानी के घर एवं विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर मंगलवर सुबह यहां छापे मारे। आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आयकर विभाग की टीमों ने सबसे पहले भाजपा नेता के बाहरी भोपाल स्थित बैरागढ़ के घर पर छापा मारा। इसके साथ ही उनके अन्य परिसरों पर भी छापे मारे गये, जिनमें वासवानी एवं उसके परिजन की ओर से चलाये जा रहे होटल एवं एक सहकारी बैंक शामिल है। भाजपा नेता पर कालेधन को सफेद करने का आरोप है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि नोटबंदी के बाद पुराने नोटों को बदलने और नए नोटों के काले धंधे को पकड़ने के लिए आयकर विभाग की टीमों ने ये छापे मारे हैं। हालांकि, आयकर विभाग के अधिकारियों ने इस पर प्रतिक्रिया करने से मना कर दिया है। अभी इस मामले में विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है।
https://twitter.com/ANI_news/status/811049798929248256/photo/1
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सुशील वासवानी महानगर सहकारिता बैंक के चेयरमैन भी हैं। बैंक के जरिए बड़े पैमाने पर कालेधन को सफेद करने का उन पर आरोप है। सुशील वासवानी भाजपा के बड़े नेता बताए जाते हैं। उनकी बहू संगीता भाजपा की पार्षद भी हैं।
bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago