‘दुनिया में छठवीं महाशक्ति है भारत, अमेरिका Top पर’

वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश नीति से जुड़ी एक पत्रिका ‘द अमेरिकन इंटेरेस्ट’ ने 2017 में दुनिया के आठ शक्तिशाली देशों की सूची जारी की है। इस सूची में भारत को छठवां स्थान दिया है। पत्रिका का कहना है कि दुनिया के शक्तिशाली देशों की कतार में अब तक भारत की अनदेखी होती आयी है। पत्रिका ने पीएम मोदी की भी प्रशंसा की है।

सूची में पहले स्थान पर अमेरिका है जबकि चीन और जापान को संयुक्त तौर पर दूसरा स्थान मिला है। रूस चौथे और जर्मनी (पांचवें) भारत से आगे हैं। ईरान को सातवें जबकि इजरायल को आठवें पायदान पर रखा गया है।

पत्रिका ‘द अमेरिकन इंटेरेस्ट’ ने अपनी इस रिपोर्ट में कहा है कि भारत दुनिया में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है इसके बावजूद महाशक्तियों की सूची से भारत को बाहर रखा जाता रहा है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और यहां अंग्रेजी बोलने वालों की संख्या विश्व में दूसरे नंबर पर है। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से विकास कर रही है।

पत्रिका के मुताबिक भू-राजनीतिक स्थितियों के चलते दुनिया के कई देश अपने द्विपक्षीय संबंध भारत के साथ बढ़ा रहे हैं। अमेरिका, चीन और जापान अपनी एशियाई नीति एवं सुरक्षा को देखते हुए भारत के साथ अपने सहयोग को मजबूती दी है जबकि यूरोपीय संघ और रूस ने भारत के साथ आकर्षक व्यापार समझौते और रक्षा करार किए हैं।
पत्रिका ने साथ ही कहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक सुधारों के आधुनिकीकरण के साथ अपनी क्षमता के उपयोग के जरिये भारत ने चतुराई से इन प्रतिद्वंद्वी शक्तियों से अलग अपनी राह बना ली है। अमेरिकी पत्रिका के मुताबिक, नोटबंदी के बाद उत्पन्न आंतरिक समस्याओं और पाकिस्तान के भय के बावजूद भारत ने 2016 में अपने आधार को मजबूती दी।

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मोदी ने अमेरिका और जापान के साथ नए नौसैनिक सहयोग कायम करने में सफलता हासिल की है और उन्होंने भारतीय सेना को आधुनिक बनाने के लिए रूस, फ्रांस तथा इजरायल के साथ भी कई रक्षा समझौतों पर दस्तखत किए हैं।’

 

 

bareillylive

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

2 hours ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

3 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

8 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

21 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

22 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

22 hours ago