Bharat

कोरोना : देश में 24 घंटे में 6654 नए केस और 137 मौतें, जानें टॉप 10 राज्यों का हाल

नयी दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण निरन्तर बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस कोविद-19 के 6654 नये मामले सामने आये हैं। इस दौरान करीब 137 लोगों की मौतें हुई हैं। शनिवार को जारी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अब तक देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर करीब 125101 हो गये हैं और कोविड-19 से अब तक 3720 लोगों की जान जा चुकी है।

कोरोना वायरस के कुल 125101 केसों में 69597 केस एक्टिव हैं, वहीं 45299 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना वायरस से अब तक सर्वाधिक 1517 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 44582 हो गई है। आइये जानते हैं टॉप 10 राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति-

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की सबसे अधिक तबाही देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र में कोविड-19 के कुल 44582 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से 12583 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इस राज्य में अब तक सबसे अधिक 1517 लोगों की जान जा चुकी है। 

दिल्ली: दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार बढ़ते ही जा रही है। राजधानी में कोरोना वायरस के अब तक 12319 मामले आ चुके हैं। कोविड-19 महामारी से जहां 208 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 5897 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। 

गुजरात: महाराष्ट्र के बाद कोविड-19 ने सबसे ज्यादा गुजरात में तबाही मचाई है। गुजरात में कोरोना के 13268 मामले अब तक आए हैं, जिनमें 802 लोगों की मौत हो चुकी है और 5880 लोग या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।  

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश भी कोरोना वायरस का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 6170 हो गई है, जिनमें से 272 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा, 3089 लोग ठीक हो चुके हैं।

तमिलनाडु: तमिलनाडु में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 14753 हो चुकी है। यहां इस महामारी से 98 की मौत भी हो चुकी है और 7128 पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं। 

आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक 2709 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 1763 लोगों का इलाज हो गया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यहां 55 की मौत भी हुई है।

बिहार: कोरोना वायरस के बिहार में अब तक 2177 मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, बिहार में कोरोना वायरस से 11 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 629 लोग ठीक हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश: यूपी में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।  अब तक यहां 5735 केस आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से 3238 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और 152 लोगों की मौत हो चुकी है।

राजस्थान: राजस्थान में भी कोरोना के मामलो में काफी तेजी देखी जा रही है। यहां कोरोना वायरस के अब तक 6494 मामले सामने आ चुके हैं। 153 लोगों की मौत का मामला सामने आया है, वहीं 3680 लोग ठीक हो चुके हैं।

पश्चिम बंगाल: बंगाल में भी कोरोना कहर बरपा रहा है। यहां कोरोना वायरस के अब तक 3332 संक्रमित मामले सामने आए हैं, जिनमें से 1221 की मौत हो चुकी है। इनमें से 265 लोग ठीक भी हो चुके हैं।
 

vandna

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

4 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

17 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

18 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

18 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

20 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

20 hours ago