67वां गणतंत्र दिवस : दुनिया ने देखी हमारी ताकत, ये रहीं खास बातें

नयी दिल्ली, 26 जनवरी। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को 67 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ऐतिहासिक राजपथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा 21 तोपों की सलामी ली। इस मौके पर मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुवा ओलांद भारत की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता से रूबरू हुए।

ओलांद भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ राजपथ पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों का स्वागत किया। राष्ट्रपति की ओर से देश के लिए जान कुर्बान करने वाले शहीदों को सम्मानित करने के बाद पारंपरिक परेड की शुरूआत हुई। राजपथ पर भारत की संस्कृति के रंगों और रक्षा क्षेत्र की ताकत का प्रदर्शन किया गया।

परेड शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने अमर जवान ज्योति पर पुष्पांजलि अर्पित करके शहीदों को श्रद्धांजलि दी। समारोह की शुरुआत शहीदों के सम्मान से हुई। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को मार गिराने वाले शहीद लांस नायक मोहन नाथ गोस्वामी को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया, जो शांति काल में वीरता का सर्वोच्च सम्मान है।

ऐसा पहली बार हुआ !

– फ्रांस के सैन्य दस्ते का मार्च। 1950 से राजपथ पर परेड हो रही है। लेकिन 66 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार यहां फॉरेन आर्मी ने हिस्सा लिया।
– सेना के घातक हेलिकॉप्टर रुद्र का फ्लाई पास्ट
– पूर्व सैनिकों की झांकी तथा सेना के खोजी श्वानों दस्ते की 27 वर्ष बाद राजपथ पर वापसी।
– भारतीय निर्वाचन आयोग ने पहली बार परेड में झांकी का प्रदर्शन किया।
– पहली बार राजपथ पर डिजिटल होते इंडिया की उपलब्धियों वाली झांकी दिखी।
– पहली बार आर्मी वेटेरंस को राजपथ पर निकाली गई कुल 23 झांकियों में जगह दी गई।
– आर्मी डॉग स्क्वॉड 26 साल बाद गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल हुआ। इसमें 1200 डॉग्स थे। इनमें लेब्राडोर, बेल्जियन शेफर्ड्स, जर्मन शेफर्ड्स जैसी नस्ल शामिल हैं। रिपब्लिक डे परेड के लिए 36 डॉग्स सिलेक्ट किए गए थे।

दुनिया ने देखी हमारी ताकत

– हर बार की तरह इस बार भी मोटरसाइकिलों पर कौशल और जाबांजी दिखाने वाले डेयरडेविल स्टंट को लोगों ने खूब सराहा।
– तीन MI-35 हेलिकाप्टरों ने आसमान में चक्र बनाया। फिर तीन C-130 सुपर हर्कुलिस विमानों ने करतब दिखाए।
– एक C-17 और दो सुखोई 30 MKI विमानों ने ग्लोब फॉर्मेशन में उड़ान भरकर सबको हैरान कर दिया।
– राजपथ पर दिखी भारत की ताकत, ब्रह्मोस मिसाइल का किया गया प्रदर्शन।

चर्चा में रहा पीएम मोदी का स्टाइल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर बेहद अट्रैक्टिव साफा पहन रखा था। मोदी ने मुखर्जी और ओलांद का स्वागत किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐतिहासिक इंडिया गेट जाकर अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रपति ने दिया पारंपरिक भोज

देश के 67वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने पारंपरिक भोज एट होम का आयोजन किया, जिसमें फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन में आयोजित इस रात्रि भोज में उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरुशरण कौर, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री अरुण जेटली के अलावा कई केन्द्रीय मंत्री शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के अलावा कई राजनेताओं ने इस भोज में शिरकत की। एट होम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

5 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

19 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

19 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

19 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

21 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

21 hours ago