The Voice of Bareilly since 2010

2030 तक दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यमवस्थां होगा भारतः नरेंद्र मोदी

देश में इस साल 100 प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्‍य है हम देश की जनता को स्‍वच्छ ऊर्जा उपलब्‍ध कराना चाहते हैं। सभी को उपलब्‍ध होने वाली ऊर्जा ही देश के विकास का प्रमुख कार है।

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था के रूप में उभरा है। हाल ही में जारी हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक 2030 तक भारत दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बन जाएगा। देश में ऊर्जा की मांग सालाना पांच प्रतिशत की दर से बढ़ रही है और हम ऊर्जा खपत के मामले में मौजूदा समय में दुनिया में तीसरे स्‍थान पर हैं।

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को ग्रेटर नोएडा में आयोजित एक्सपो मार्ट में 13वें अंतरराष्ट्रीय तेल-गैस सम्मेलन और पेट्रोटेक प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में इस साल 100 प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्‍य है। हम देश की जनता को स्‍वच्छ ऊर्जा उपलब्‍ध कराना चाहते हैं। सभी को उपलब्‍ध होने वाली ऊर्जा ही देश के विकास का प्रमुख कारक है। दुनिया भर के देश जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए एकजुट हो रहे हैं। हम उस दौर में प्रवेश कर रहे हैं  जहां बड़ी मात्रा में ऊर्जा उपलब्‍ध है। उन्‍होंने लोगों का आह्वान किया कि वे स्‍वच्‍छ और सतत ऊर्जा को अपनाए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया की तेजी से उभरती सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था है। इस क्षेत्र की प्रमुख एजेंसियों जैसे अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमए) और विश्‍व बैंक ने भी भविष्‍य में ऐसी ही संभावना जताई है।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!