The Voice of Bareilly since 2010

Breaking : उत्तराखंड भाजपा में भी अंतर्कलह, हरक का मंत्री और उमेश का पार्टी से इस्तीफा

उत्तराखंड भाजपा में भी अंतर्कलह, उत्तराखंड, भाजपा में भी अंतर्कलह, हरीश रावत, से कांग्रेस, राहुल गांधी ,

प्रकाश नौटियाल, देहरादून: उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ने के बावजूद सियासी माहौल गर्म है। कल तक पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ‘ट्वीट बम’ से कांग्रेस में हड़कंप मचा था, जो कि राहुल गांधी से वार्ता के बाद थम गया है, वहीं आज शुक्रवार को भाजपा में भी दो जनप्रीतिनिधियों के इस्तीफा देने से अंतर्कलह उभरकर सामने आई है।

इस्तीफा देने वालों में कैबिनेट मन्त्री हरक सिंह रावत और विधायक उमेश शर्मा काऊ हैं। हरक सिंह ने मंत्री पद से और काऊ ने भाजपा से इस्तीफा दिया है। सूत्रों के मुताबिक हरक कैबिनेट बैठक बीच में छोड़कर गुस्से में बाहर निकल गए। हरक सिंह रावत के पास वर्तमान में उत्तराखंड में वन एवं पर्यावरण, लेबर और स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय है।

उन्होंने अपनी ही सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार कोटद्वार में( स्वीकृत करने को लेकर) मेडिकल कॉलेज को लटका रही है, ऐसे में वे अब काम नहीं कर सकते हैं। उन्होंने ये इस्तीफा भी कैबिनेट बैठक के दौरान दिया है।

उनके और उमेश शर्मा के कांग्रेस में जाने की चर्चा है, हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है पर, ये माना जा रहा है कि, पिछले महीने ही कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्य ने अपने पुत्र संजीव आर्य के साथ कांग्रेस में वापसी कर ली थी, जिसके बाद से सियासी बाजार में इन दोनों नेताओं के भी कांग्रेस में वापसी के चर्चे होते रहते हैं। इधर, इन दोनों नेताओं के इस्तीफे के बाद भाजपा के और भी नेताओं के इस्तीफे की चर्चा जोरों पर है।

error: Content is protected !!