The Voice of Bareilly since 2010

दिल्ली की सीमाओँ पर इंटरनेट सेवा बंद, किसान नेताओँ ने उपवास रख मनाया सद्भावना दिवस

नई दिल्ली। केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन (Farmers Protest) एक बार फिर रफ्तार पकड़ते दिखाई दे रहा है जिसके गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर परेड के दौरान हुए बवाल के बाद ठंडा पड़ने की आशंका जताई जा रही थी। किसान नेताओं ने आज शनिवार को एक दिन का उपवास रखकर सद्भावना दिवस मनाया। किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं पर इंटरनेट सेवाएं दो दिन के लिए रोक दी गई हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-24 और उसकी ओर आने-जाने वाले रास्तों को भी बंद कर दिया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिंघु, गाज़ीपुर और टिकरी बॉर्डर एवं उससे आसपास के इलाकों में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। यह प्रतिबंध 29 जनवरी रात 11 बजे से 31 जनवरी रात 11 तक प्रभावी रहेगा।

किसान प्रदर्शन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजमार्ग-24 आने-जाने वाले दोनों रास्तों को बंद कर दिया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।

सिंघु बॉर्डर पर शुक्रवार को खुद को स्थानीय लोग बताने वालों और आंदोलन पर बैठे प्रदर्शकारी किसानों के बीच झड़प हो गई थी। इसके बाद, किसी अनहोनी से बचने के लिए सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शुक्रवार को हुई झड़प के सिलसिल में 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी किसान नेताओं ने सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक व्रत रखकर सद्भावना दिवस मनाया।

  
 
 
 
error: Content is protected !!