इरा जोशी दूरदर्शन समाचार की और घनश्याम गोयल डीएवीपी के महानिदेशक बने

नयी दिल्ली, 20 नवंबर । पत्र सूचना ब्यूरो :पीआईबी: की महानिदेशक इरा जोशी को आज दूरदर्शन समाचार का महानिदेशक नियुक्त किया गया। वह वीना जैन की जगह लेंगी जो सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

पीआईबी के महानिदेशक घनश्याम गोयल को विज्ञापन एवं दृश्य प्रचार :डीएवीपी: का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। उन्होंने ईस्थर कार का स्थान लिया है जिन्हें ‘अनिवार्य प्रतीक्षा’ में डाल दिया गया है।

वीना जैन को मई, 2015 में दूरदर्शन समाचार का डीजी नियुक्त किया गया था। वह इस साल अगस्त में सेवानिवृत्त हो गईं। इसके बाद आल इंडिया रेडियो के समाचार सेवा प्रभाग के डीजी सितांशु कार को इस पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

आज जारी आदेश में मंत्रालय ने कहा है कि जोशी को दूरदर्शन समाचार का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। दूरदर्शन समाचार फिलहाल हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और संस्कृत भाषाओं में समाचार सामग्री तैयार करता है और प्रस्तुत करता है।

 

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

17 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

19 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago