The Voice of Bareilly since 2010

जम्‍मू-कश्‍मीर: सैनिकों पर बर्फीले तूफान का संकट, 15 शहीद

जम्‍मू : कश्मीर के गुरेज सेक्टर में हिमस्‍खलन के बाद बर्फीले तूफान के चलते अब तक सेना के एक असफसर समेत 15 जवान शहीद हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, हिमस्‍खलन के चलते मृतक संख्या 15 हो गई है। बता दें कि कश्मीर के गुरेज सेक्टर में दो जगह हिमस्खलन होने से बुधवार को को 10 सैनिकों की मौत हो गई थी जबकि चार अन्य जवान लापता हो गए थे। वहीं,
सोनमर्ग में भी सेना के एक मेजर बर्फीले तूफान में शहीद हुए थे। मौसम साफ रहने पर शहीदों के शवों को आज श्रीनगर लाया जाएगा।

गुरेज सेक्‍टर में सेना के चार लापता जवानों की तलाश में शुक्रवार को रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन चलाया गया। जिस दौरान लापता सैनिकों के शव बरामद किए गए। पीएम मोदी ने पीएम ने जवानों के बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। सेना के एक अधिकारी के अनुसार, बांदीपुरा जिले में नियंत्रण रेखा के समीप गुरेज सेक्टर में सेना का एक शिविर हिमस्खलन की चपेट आ गया, जिसमें कई सैनिक फंस गए थे। जिसके बाद लापता जवानों की तलाश में तेजी से बचाव अभियान चलाया गया।

हिमस्‍खलन से अब तक 6 नागरिकों की मौत भी हो चुकी है। पिछले 60 घंटे में हिमस्‍खलन से कुल 21 जानें गईं हैं। इस समय कश्‍मीर में भारी बर्फबारी हो रही है और अगले 24 घंटे में हिमस्‍खलन की फिर से चेतावनी दी गई है। बर्फबारी के चलते जम्‍मू-श्रीनगर हाइवे अब भी बंद है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है।

 

error: Content is protected !!