Arms Act Case : जोधपुर कोर्ट ने किया सलमान खान को बरी

जोधपुर। आर्म्स एक्ट केस में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को बड़ी राहत मिली है। जोधपुर की सीजेएम कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (जोधपुर जिला) दलपत सिंह राजपुरोहित ने अभिनेता सलमान खान को शस्त्र अधिनियम के तहत एक मामले में आज बरी कर दिया ।सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा कल ही यहां पहुंचे।

सलमान आज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश हुए और कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। फैसला सुनने के बाद सलमान खान कोर्ट से बाहर निकल गए। कोर्ट के बाहर सलमान खान के फैंस की भारी भीड़ थी। सलमान खान उजले रंग की फॉर्चूनर गाड़ी से कोर्ट पहुंचे थे। सलमान खान को 11 बजे ही कोर्ट पहुंचना था लेकिन सुरक्षा और फैंस की भीड़ की वजह से वह कोर्ट देर से पहुंचे।

इस मामले से जुड़े दोनों पक्ष की जिरह नौ जनवरी को पूरी हो गयी थी, जिसके बाद मजिस्ट्रेट दलपत सिंह राजपुरोहित ने अभिनेता को अदालत में उपस्थित रहने का निर्देश देते हुए अपने फैसले को 18 जनवरी तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। हिरण शिकार प्रकरण से जुड़े चार अलग-अलग मामलों में सलमान के खिलाफ वर्ष 1998 से जोधपुर में केस चल रहे है। सलमान पर अवैध हथियार लेकर जाने और उसका इस्तेमाल करने का आरोप है। उस हथियार के लाइसेंस की अवधि समाप्त हो गई थी। उनके खिलाफ अक्तूबर 1998 में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 और 3/27 में मामला दर्ज किया गया था।एजेंसी

 

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago