The Voice of Bareilly since 2010

कंगना की मां आशा रनौत भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की मां आशा रनौत गुरुवार को कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल गईं। भाजपा से जुड़ने के बाद उन्होंने कहा, “कंगना के साथ जो हुआ, उसके बाद भाजपा में आना ही पड़ा।”

कंगना रनौत के मुंबई के बांद्रा स्थित कार्याललय पर बीएमसी  की कार्रवाई के बाद आशा रनौत ने बुधवार को शिवसेना पर जोरदार हमला बोला था। उन्होंने कहा, “उद्धव ठाकरे आज आपने मेरी बेटी कंगना के कार्यालय पर नहीं, बल्कि अपने पिता बाला साहेब ठाकरे की आत्मा पर घाव किया है।” 

error: Content is protected !!