पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री के बेटे कार्ति चिदम्बरम को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

चेन्नई। सीबीआई ने पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी.चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को बुधवार को चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया। कार्ति चिदम्बरम को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई का कहना है कि जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे कार्ति, इसलिए उनकी गिरफ्तारी की गई।

कार्ति के सीए को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 26 फरवरी को दिल्ली की एक अदालत ने कार्ति चिदंबरम के चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) एस भास्कररमन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। भास्कररमन को आईएनएक्स मीडिया से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था।

पांच सितारा होटल से हुई थी सीए की गिरफ्तारी

विशेष न्यायाधीश एनके मल्होत्रा ने सीए को तिहाड़ जेल भेज दिया था। इससे पहले उन्हें प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) की हिरासत से अदालत में पेश किया गया था। ईडी के विशेष लोक अभियोजक नीतेश राणा ने उनसे और तीन दिन की न्यायिक पूछताछ के लिए अनुमति मांगी थी। भास्कररमन को 16 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी में एक पांच सितारा होटल से गिरफ्तार किया गया था।

आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपी हैं कार्ति

कार्ति का नाम 2007 में आईएनएक्स मीडिया में कोषों को स्वीकार करने के लिए विदेशी निवेश संबर्धन बोर्ड की मंजूरी से जुड़े एक मामले में सामने आया है। उस समय उनके पिता पी चिदंबरम केंद्रीय वित्त मंत्री थे। ईडी ने विगत में दावा किया था कि सीए भास्कररमन‘‘गलत तरीके से अर्जित संपत्ति’’ के प्रबंधन में कार्ति की मदद कर रहे थे।

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago