The Voice of Bareilly since 2010

शिव मय हुआ काशी का अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम,लगी त्रिशूल के आकार की फ्लड लाइट

यूपी में कानपुर, लखनऊ के बाद अब वाराणसी में भी आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का लुत्फ उठा सकेंगे ।वाराणसी के गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है। यह न केवल वाराणसी के लिए एक खेल केंद्र बनेगा, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस स्टेडियम में आपको धार्मिक, सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी क्यूकि वाराणसी के गंजारी में स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का डिज़ाइन भगवान शिव और काशी की सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित है। इस स्टेडियम की एक प्रमुख विशेषता त्रिशूल के आकार की फ्लड लाइटें हैं, जो हाल ही में लगाई जा चुकी हैं। ये लाइटें स्टेडियम को रात में शिवमय और अनोखा स्वरूप प्रदान करती हैं, जो इसे देश के अन्य क्रिकेट स्टेडियमों से अलग बनाती हैं।त्रिशूल आकार की फ्लडलाइट्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। स्टेडियम का उद्घाटन 2026 में होगा।

वाराणसी के गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में त्रिशूल के आकार की फ्लड लाइट अब लग चुकी है। यह स्टेडियम, जो कि 450 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है जिसका कार्य लगभग 75 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

इस स्टेडियम का डिज़ाइन और निर्माण कार्य आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए किया जा रहा है। त्रिशूल के आकार की लाइटें इस स्टेडियम की विशेषता होंगी, जो इसे एक अद्वितीय पहचान देंगी। इसके अलावा, स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की व्यवस्था भी अत्याधुनिक होगी, जिससे दर्शक खेल का आनंद बेहतर तरीके से ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!