The Voice of Bareilly since 2010

आस्था:नीम करौली बाबा के जयकारों से गुंजायमान हो उठा कैंची धाम,उमड़ा जनसैलाब

नैनीताल : नीम करौली बाबा के आध्यात्मिक धाम में शनिवार को सुबह से लंबी कतार लग गईं। बाबा नीम करौली महाराज के जयकारों से कैंची धाम गुंजायमान हो उठा। सुबह नौ बजे तक करीब दस हजार से अधिक भक्‍तों ने बाबा के दर्शन कर लिए थे। सुरक्षा को देखते हुए मुख्य गेट के सामने नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। चप्पे-चप्पे पर फोर्स भी तैनात थी । लगभग चार किलोमीटर लंबी कतार में लगें भक्तगणों ने बाबा के दर्शन कर मालपुए का प्रसाद लेकर वापस लौटते हैं।

बाबा नीम करौली महाराज

कहते थे बाबा- एक परिवार है पूरा विश्व नीम करौली बाबा की गणना 21वीं सदी के महान संतों में की जाती है। वह पूरे विश्व को एक परिवार मानते थे। उनका संदेश था- ईश्वर एक है। सबसे प्रेम करो, सबकी सेवा करो, सबको खिलाओ। यही भगवान को पाने की कुंजी है।
बाबा जन्म से ही संत थे। जहां भी जाते यज्ञ व भंडारा कराते। यज्ञ देवताओं के लिए व भंडारा सामान्य मनुष्यों के लिए। उन्होंने तमाम हनुमान मंदिर स्थापित कराए। निर्वाण से पूर्व दो आश्रम भी बनवाए। पहला आश्रम कैंची (नैनीताल) तो दूसरा वृंदावन (मथुरा) में। हर वर्ष भक्तगण कैंची धाम के वार्षिकोत्सव व मेले में पहुंचते जरूर हैं।

error: Content is protected !!