The Voice of Bareilly since 2010

कुंभ मेलाः श्रद्धालुओं को साथ में लाना होगा पहचान पत्र

साधु-संतों और तीर्थ पुरोहितों के शिविरों में आने वाले कल्पवासियों का नाम-पता भी दर्ज हो, इसके लिए भी रजिस्टर तैयार करने के लिए कहा जा रहा है। 

प्रयागराज। इस बार कुंभ मेले में सुरक्षा के अत्यधिक कड़े बंदोबस्त होंगे। पुलिस व प्रशासन किसी भी प्रकार की ढिलाई के मूड में नहीं हैं। यहां आने वाले वाले हर श्रद्धालु को अपने साथ पहचान पत्र भी रखना होगा। साधु-संतों के शिविरों समेत प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों के शिविरों में रहने वाले श्रद्धालुओं और कल्पवासियों का पूरा रजिस्टर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। कुंभ मेले में आने वाले हर श्रद्धालु की पहचान रहे, इसका प्रयास किया जा रहा है।

राशन कार्ड के लिए भी आइडी आनिवार्य

मेले में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से उन्हीं कल्पवासियों का राशन कार्ड बनेगा जिनके पास फोटो और ID (पहचान पत्र) होगी। इसके लिए दो फोटो भी देनी होंगी। जिन कल्पवासियों के पास पहचान पत्र नहीं होगा, उनका राशन कार्ड भी नहीं बनेगा। हालांकि इस आदेश को लेकर सवाल उठने लगे है क्योंकि बहुत सी महिलाओं और साधु-संतों के पास आईडी नहीं होती है। इस सवाल पर एडीएम (मेला) दिलीप त्रिगुनायत  का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है। साधु-संतों और प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों के शिविरों में आने वाले कल्पवासियों का नाम-पता भी दर्ज हो, इसके लिए भी रजिस्टर तैयार करने के लिए कहा जा रहा है। 

error: Content is protected !!