The Voice of Bareilly since 2010

महागठबंधन जीता तो ‘रिमोर्ट कंट्रोल’ से बिहार को चलाएंगे लालू : मोदी

NRC-CAA

0910201505-pm-modi-in-biharसासाराम (बिहार)। ‘जंगल राज’ के खतरे के प्रति फिर से आगाह करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज चेतावनी दी कि यदि बिहार में महागठबंधन सत्ता में आया तो लालू ‘रिमोट कंट्रोल’ से राज्य को चलाएंगे और राज्य में एकमात्र ‘अपहरण’ का उद्योग ही फले फूलेगा।

12 अक्तूबर से शुरू हो रहे बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व सासाराम और औरंगाबाद में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए मोदी ने पिछले 60 साल में राज्य में अपने शासन का लेखाजोखा नहीं देने के लिए नीतीश कुमार, लालू प्रसाद और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि प्रचार अभियान में उनके पास बोलने के लिए कुछ नहीं है , सिवाय उन्हें गाली देने के ।

प्रधानमंत्री ने लोगों को चारा घोटाले में लालू की दोषसिद्धि की याद दिलाते हुए कहा, ‘‘ अब वह रिमोट कंट्रोल से बिहार को चलाना चाहते हैं । वह कहते हैं कि वह ‘बिग बॉस’ हैं और हर किसी को अपने इशारों पर नचा सकते हैं ।’’ इस मुद्दे पर औरंगाबाद में एक अन्य चुनावी रैली में महागठबंधन पर धारदार हमले करते हुए प्रधानमंत्री ने उनकी ‘जंगल राज’ संबंधी टिप्पणी का लालू के बजाय नीतीश कुमार द्वारा विरोध किए जाने का उपहास उड़ाया।

उन्होंने कहा, ‘‘ जब हम जंगल राज की बात करते हैं , लालू नहीं नीतीश कुमार परेशान हो जाते हैं । इन्होंने ही लालू के राज को जंगल राज कहा था। अब वह ऐसा कहने पर आपत्ति करते हैं । क्या बिहार को फिर से जंगल राज की जरूरत है? जंगल राज के दौरान कौन सा उद्योग पनपा ? यह केवल अपहरण का धंधा था जो फला फूला।’’ प्रधानमंत्री ने सवाल करते हुए कहा, ‘‘ नयी कारें लूट ली जाती थीं। गरीबों के घरों पर कब्जा कर लिया जाता था। क्या आप फिर से बिहार में ऐसे दिन चाहते हैं ? क्या बिहार को उन दिनों में लौट जाना चाहिए?

error: Content is protected !!