उत्तर प्रदेश में बन सकती है BJP की सरकार, अखिलेश पसंदीदा CM : सर्वे

दिल्ली।  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होंगे। ‘इंडिया टुडे-एक्सिस’ की ओर से चुनाव पूर्व कराए गए एक सर्वे में भाजपा के वोट शेयर में वृद्धि हुई है। अक्टूबर में नोटबंदी से पहले जहां भाजपा का वोट शेयर 31 प्रतिशत था वह दिसंबर में बढ़कर 33 प्रतिशत हो गया है।

गौरतलब है कि 2012 के विधानसभा चुनावो में भाजपा का वोट शेयर 15 प्रतिशत था। भाजपा ने 2012 में 47 सीटें जीती थीं। सर्वे से पता चलता है कि नोटबंदी का मतदाताओं पर कोई असर नहीं पड़ा है।

सर्वे के अनुसार 403 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा को 206 से 216 सीटें मिल सकती है। जबकि सपा को सर्वे में 26 प्रतिशत वोट शेयर मिले हैं। सपा चुनाव के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है और उसे 92 से लेकर 97 सीटें मिल सकती हैं। सर्वे के अनुसार बसपा को 79-85 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस छह प्रतिशत वोट शेयर के साथ 5 से 9 सीटों पर सिमट सकती है।  सर्वे के अनुसार राष्ट्रीय लोक दल, अपना दल और वाम दलों को सात से ग्यारह सीटें मिल सकती हैं।
दिलचस्प बात यह है कि सर्वें में अखिलेश मुख्यमंत्री के रूप में सबसे पसंदीदा उम्मीदवार बनकर उभरे हैं। सर्वे में शामिल 33 प्रतिशत लोग अखिलेश को दोबारा मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।
bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

5 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

19 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

19 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

19 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

21 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

21 hours ago