The Voice of Bareilly since 2010

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के हीरो लेफ्टिनेंट जनरल राज मोहन वोहरा की कोरोना वायरस से मौत

नई दिल्ली। कई कोरोना वारियर्स की जान ले चुकी कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी ने इस बार 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के हीरो लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) राज मोहन वोहरा (88 वर्ष) को अपना निशाना बनाया। युद्ध के दौरान असाधारण वीरता के लिए वीर चक्र और महावीर चक्र से सम्मानित हो चुके इस महान योद्धा ने कोरोना से संघर्ष करते हुए बीते रविवार को आखिरी सांस ली। रविवार को ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को इस आशय की जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि राज मोहन वोहरा एक प्राइवेट अस्पताल में स्टेंट प्रक्रिया के लिए भर्ती हुए थे। 14 जून को कोविड-19 संक्रमण के कारण उनकी मौत हो गई। 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल रहे वोहरा ने शकरगढ़ सेक्टर में इलीट हडसन हार्स को कमांड किया था। बहादुरी और सक्षम नेतृत्व के लिए उन्हें महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। महावीर चक्र देश का दूसरा सर्वोच्च बहादुरी सम्मान है। अधिकारी ने कहा कि बसंतर युद्ध के दौरान रेजिमेंट दुश्मनों की गोलीबारी की जद में आ गई थी लेकिन उनके सक्षम कमान की वजह से दुश्मन के 27 टैंक तबाह हो गए।

error: Content is protected !!