The Voice of Bareilly since 2010

लोहड़ी की धूम : जगह-जगह भांगड़े पर जमकर थिरके लोग

फोटो साभार : ANI

नयी दिल्ली। रविवार को पंजाब समेत समूचे उत्तर भारत लोहड़ी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने शाम होते ही लोहड़ी जलाकर ठंड को दूर भगा दिया और ढोल और डीजे की धुन पर जमकर भांगड़ा किया। लोहड़ी में खील, मूंगफली और रेवड़ी का भोग लगाया और परस्पर लोहड़ी की बधाई के साथ ही प्रसाद बांटा। लोहड़ी की शाम को लोगों ने तिलकुट, गजक, गुड, मक्का और मूंगफली बांटकर बधाई दी।

नवयुगल के लिए विशेष होती है पहली लोहड़ी

बता दें कि लोहड़ी पंजाब का मुख्य त्यौहार है। पंजाब में मान्यता है कि लोहड़ी के दिन नवविवाहित जोड़ा अग्नि में आहुति देते हुए उसकी परिक्रमा करता है तो उसका वैवाहिक जीवन सुखी रहता है। लोग नए जोड़े को पहली लोहड़ी की बधाई देते हैं और उनके लिए उपहार भी दिये जाते हैं।

दिल्ली, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के भी कई हिस्से में लोहड़ी मनाने की तस्वीरें सामने आई हैं। लोग भागड़े और डीज के साथ नाचते व एक दूसरे को लोहड़ी की बधाई देते हुए दिखे।

वीडियो में देखें हिमाचल प्रदेश के CM का लोहड़ी सेलेब्रेशन –

error: Content is protected !!