Bharat

भगवान राम किसी की बपौती नहीं : उमा भारती

नई दिल्ली। भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि भगवान राम किसी की बपौती नहीं हैं। वे सबके हैं। भगवान पर हर इंसान को आस्था है।

भाजपा उपाध्यक्ष उमा ने कहा, “जो भी लोग चाहे वे किसी भी पार्टी के हों, किसी भी धर्म के हों, भारत के किसी भी कोने के निवासी हों या फिर विदेश में कहीं के भी हों अगर वे भगवान राम पर आस्था रखते हैं तो वे अधिकार रखते हैं कि वे इस बारे में अपनी राय दें। अगर कोई उनसे यह अधिकार छीनता है तो ये अहंकार कहलाएगा।”

राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी नेताओं में शामिल उमा भारती ने इससे पहले ट्वीट कर जानकारी दी थी कि 5 अगस्त होने वाले राम मंदिर भूमि पूजन का निमंत्रण उन्हें मिल गया है। वह उस दिन अयोध्या में मौजूद भी होंगी पर भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी। इसके बजाय वह भूमि पूजन के समय सरयू नदी के तट पर साधना करेंगी।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago